मुंबई से जेद्दाह, मस्कट जाने वाली इंडिगो की दो उड़ानों में बम रखे होने की धमकी
मुंबई, सोमवार, 14 अक्टूबर 2024। महाराष्ट्र के मुंबई से जेद्दाह और मस्कट के लिए उड़ान भरने वाले इंडिगो के दो विमानों को सोमवार को उड़ान भरने से पहले बम रखे होने की धमकी मिली, जिसके बाद खतरे से बचने के लिए तत्काल सुरक्षा जांच और अन्य उपाय किए गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार इंडिगो की उड़ान संख्या 6ई 1275 (मुंबई से मस्कट जाने वाली) और उड़ान संख्या 6ई 56 (मुंबई से जेद्दाह जाने वाली) में बम रखे होने की धमकी मिली और दोनों विमानों को गहन सुरक्षा जांच के लिए एक अलग क्षेत्र में ले जाया गया। इंडिगो के प्रवक्ता ने घटनाओं की पुष्टि करते हुए कहा, ''मानक संचालन प्रक्रियाओं का पालन करते हुए अनिवार्य सुरक्षा जांच तुरंत शुरू की गई। प्रवक्ता ने बताया कि एयरलाइन सभी यात्रियों और चालक दल के सदस्यों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रही है।
Similar Post
-
बिहार सरकार ने टीटीडी को मंदिर निर्माण के लिए पटना में जमीन आवंटित की
तिरुपति, बुधवार, 17 जून 2026। बिहार सरकार ने पटना में गंगा नदी के ...
-
जम्मू-कश्मीर में पर्यटक बस पलटी, पांच घायल
श्रीनगर, बुधवार, 17 जून 2026। जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले के त ...
-
दिल्ली : आप विधायक ने कोंडली पुल का 'खुद उद्घाटन' करके जनता के लिए खोला
नई दिल्ली, बुधवार, 17 जून 2026। आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक कुलद ...
