राष्ट्रपति मुर्मु से राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार पाकर सम्मानित महसूस कर रही हूं : नीना गुप्ता
बॉलीवुड की अनुभवी अभिनेत्री नीना गुप्ता ने कहा है कि राष्ट्रपति से राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार पाकर वह सम्मानित महसूस कर रही हैं। नीना गुप्ता को सत्तरवें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मंगलवार को सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री का पुरस्कार प्रदान किया। नीना गुप्ता को यह पुरस्कार फिल्म ऊंचाई में उनकी सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री की भूमिका निभाने के लिए दिया गया। यहां विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में श्रीमती मुर्मु ने नीना गुप्ता को प्रतिष्ठित पुरस्कार प्रदान किया। पुरस्कार प्राप्त करने के बाद नीना गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर नेशनल अवॉर्ड्स 2024 में अपनी बड़ी जीत की जानकारी दी। उन्होंने तस्वीरें साझा करते हुये लिखा, भारत की माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से अपना चौथा राष्ट्रीय पुरस्कार पाकर सम्मानित महसूस कर रही हूं।” इस अवसर पर बेहद आकर्षक दिख रहीं नीना गुप्ता ने गुलाबी साड़ी पहन रखी थी, जो उन पर बहुत जच रही थी।
Similar Post
-
युवराज सिंह की बायोपिक में काम करना चाहते हैं सिद्धांत चतुर्वेदी
बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी भारतीय क्रिकेट के दिग्गज क्रि ...
-
केजीएफ स्टार यश को पत्नी राधिका पंडित ने कहा, हर दिन मुझे चुनने के लिए धन्यवाद
राधिका पंडित ने अपने पति, रॉकिंग स्टार यश के लिए एक बेहद निजी और भावु ...
-
तिहाड़ जेल से अभिनेता राजपाल यादव रिहा
अभिनेता राजपाल यादव तिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैं। जेल से बाहर निकलन ...
