डीपी की इल्तिजा मुफ्ती ने श्रीमुफवारा-बिजबेहरा सीट पर मानी हार
श्रीनगर, मंगलवार, 08 अक्टूबर 2024। जम्मू-कश्मीर में पीपुल्स डेमॉक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती की बेटी इल्तिजा मुफ्ती ने श्रीमुफवारा-बिजबेहरा विधान सभा सीट से अपनी हार मान ली है। सुश्री इल्तिजा (35) मंगलवार को इस सीट की मतगणना में सात चक्र के बाद नेशनल कांफ्रेस (नेकां) के बशीर अहमद वीरी से 3788 वोट से पीछे हो गयी थी। इस सीट पर पांचवें दौर की गिनती बाकी ही थी कि सुश्री इल्तिजा ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ''मैनें जनता का फैसला मान लिया है। बिजबेहरा के लोगों ने मुझे जो मोहब्बत और प्यार दिया है वह मेरे साथ हमेशा बना रहेगा। उन्होंने प्रचार में साथ देने के लिए पीडीपी के कार्यकर्ताओं के प्रति आभार जताया। जम्मू-कश्मीर की 90 सदस्यी विधान सभा के चुनाव की मतगणना आज चल रही है। इसमें नेकां -कांग्रेस गठबंधन आगे चल रहा है। दूसरे स्थान पर भारतीय जनता पार्टी है।
Similar Post
-
अंडा विवाद महुआ मोइत्रा हाईकोर्ट पहुंची, अदालत ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
कोलकाता, सोमवार, 21 सितंबर 2026। तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांस ...
-
असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने चंद्रपुर में इसरो के एडवांस्ड रडार सेंटर की आधारशिला रखी
गुवाहाटी, सोमवार, 21 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस् ...
-
आदिवासी कल्याण घोटाला कर्नाटक सीएम का बड़ा बयान, बोले- बेगुनाह को देना पड़ा इस्तीफा
बेंगलुरु, सोमवार, 21 सितंबर 2026। आदिवासी कल्याण घोटाले के सिलस ...
