ग्रेटर नोएडा: पुलिस ने मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया
नोएडा (उत्तर प्रदेश), मंगलवार, 08 अक्टूबर 2024। ग्रेटर नोएडा में पुलिस ने मंगलवार की सुबह मुठभेड़ के बाद तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान गोली लगने से तीनों बदमाश घायल हो गए। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान नोएडा के सदरपुर गांव के निवासी अश्वनी उर्फ चीकू, प्रिंस और नोएडा सेक्टर-117 के निवासी शशांक के रूप में हुई है जिनके पास से देसी तमंचे, कारतूस, लूटी हुई एक कार बरामद की गई है।
पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि आज सुबह सूरजपुर थाने की पुलिस देवला कट के पास जांच कर रही थी तभी एक कार में सवार कुछ लोग आते दिखे जिन्हें पुलिस ने रुकने का इशारा किया। उन्होंने बताया कि कार सवार रुकने के बजाय भागने लगे जिसके बाद पुलिस ने पीछा कर उन्हें घेर लिया। अवस्थी ने बताया कि बदमाशों ने पुलिस दल पर गोली चलाना शुरू दिया जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। पुलिस उपायुक्त ने बताया कि पैर में गोली लगने से अश्वनी, प्रिंस और शशांक घायल हो गए। उन्होंने बताया कि आरोपियों के पास से बरामद की गई कार छह अक्टूबर को गांव खोदना खुर्द के पास से लूटी थी।
Similar Post
-
बाल श्रम संशोधन अधिनियम के क्रियान्वयन के लिए विशेष प्रकोष्ठ गठित करे केंद्र: न्यायालय
नई दिल्ली, बुधवार, 04 नवम्बर 2026। उच्चतम न्यायालय ने केंद्र को ...
-
सरकार ने अग्निवीरों को दो साल का सेवा विस्तार देने की घोषणा की
नई दिल्ली, बुधवार, 04 नवम्बर 2026। सरकार ने बुधवार को ‘अग्निवी ...
-
125 दिन रोजगार की गारंटी वाली योजना का हवाला देकर शुभेंदु ने प्रवासी श्रमिकों से लौटने की अपील की
कोलकाता, बुधवार, 04 नवम्बर 2026। पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शु ...
