मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू का राष्ट्रपति भवन में हुआ औपचारिक स्वागत
नई दिल्ली, सोमवार, 07 अक्टूबर 2024। मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू का प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ महत्वपूर्ण द्विपक्षीय वार्ता से पहले सोमवार को राष्ट्रपति भवन में औपचारिक स्वागत किया गया और उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। मालदीव के राष्ट्रपति एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत की पांच दिवसीय राजकीय यात्रा पर हैं। वह रविवार अपराह्न दिल्ली पहुंचे। इस साल की शुरुआत में पदभार संभालने के बाद से यह उनकी पहली द्विपक्षीय भारत यात्रा है। वह जून में श्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए भारत आए थे। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, “मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू के राष्ट्रपति भवन के प्रांगण में औपचारिक स्वागत और गार्ड ऑफ ऑनर के साथ एक ऐतिहासिक राजकीय यात्रा शुरू हुई। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और श्री मोदी दोनों ही राष्ट्रपति भवन में श्री मुइज्जू का स्वागत करने के लिए मौजूद थे। मालदीव के राष्ट्रपति बाद में महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित करने राजघाट गए।
Similar Post
-
अंडा विवाद महुआ मोइत्रा हाईकोर्ट पहुंची, अदालत ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
कोलकाता, सोमवार, 21 सितंबर 2026। तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांस ...
-
असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने चंद्रपुर में इसरो के एडवांस्ड रडार सेंटर की आधारशिला रखी
गुवाहाटी, सोमवार, 21 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस् ...
-
आदिवासी कल्याण घोटाला कर्नाटक सीएम का बड़ा बयान, बोले- बेगुनाह को देना पड़ा इस्तीफा
बेंगलुरु, सोमवार, 21 सितंबर 2026। आदिवासी कल्याण घोटाले के सिलस ...
