‘एअर इंडिया एक्सप्रेस’ का विमान धुएं की चेतावनी के बाद तिरुवनंतपुरम लौटा
तिरुवनंतपुरम, शुक्रवार, 04 अक्टूबर 2024। ‘एअर इंडिया एक्सप्रेस’ का एक विमान शुक्रवार सुबह उड़ान भरने के दौरान संदिग्ध रूप से धुआं दिखाई देने के बाद तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर वापस लौट आया। विमानन कंपनी और हवाई अड्डा सूत्रों ने यह जानकारी दी। हवाई अड्डे के एक सूत्र ने बताया कि मस्कट जाने वाले विमान में धुएं की चेतावनी अपराह्न करीब साढ़े 10 बजे मिली।
सूत्र ने बताया कि विमान में 142 यात्री सवार थे और जांच के लिए यात्रियों को विमान से उतार दिया गया। ‘एअर इंडिया एक्सप्रेस’ के प्रवक्ता ने बताया कि यात्रियों के लिए एक वैकल्पिक विमान की व्यवस्था की गई है। उन्होंने बताया कि यह पता लगाने के लिए जांच की जाएगी कि धुआं उठने का क्या कारण है। उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘हम विमान परिचालन के हर पहलू में सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं और असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हैं।’’
Similar Post
-
अंडा विवाद महुआ मोइत्रा हाईकोर्ट पहुंची, अदालत ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
कोलकाता, सोमवार, 21 सितंबर 2026। तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांस ...
-
असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने चंद्रपुर में इसरो के एडवांस्ड रडार सेंटर की आधारशिला रखी
गुवाहाटी, सोमवार, 21 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस् ...
-
आदिवासी कल्याण घोटाला कर्नाटक सीएम का बड़ा बयान, बोले- बेगुनाह को देना पड़ा इस्तीफा
बेंगलुरु, सोमवार, 21 सितंबर 2026। आदिवासी कल्याण घोटाले के सिलस ...
