अमेठी में एक ही परिवार के चार सदस्यों की हत्या
अमेठी, शुक्रवार, 04 अक्टूबर 2024। उत्तर प्रदेश में अमेठी जिले के शिवरतनगंज क्षेत्र में एक दुस्साहिक वारदात में एक ही परिवार के चार सदस्यों की गोली मार कर हत्या कर दी गयी है। मृतक परिवार किराए के मकान में रहता था। परिवार का मुखिया सरकारी स्कूल में शिक्षक था।घटना स्थल पर भारी तादात में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि मां अहोरवा भवानी चौराहे के पास बीती देर शाम किराए के मकान में रह रहे शिक्षक सुनील कुमार (35), पत्नी पूनम भारती (33), पुत्री दृष्टि (7) और लाडो (2) को अज्ञात बंदूकधारियों ने गोली मार दी। गोलियों की तड़तड़ाहट से जब तक आस पास के लोग घटना स्थल पर पहुंचे तक तक हमलावर फरार हो गए।सूचना मिलते ही कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस चार लोगों को सिंह पुर सीएचसी लेकर गई जहां चिकित्सकों ने चारों को मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि मृतक परिवार का मुखिया सुनील कंपोजिट विद्यालय पंहौना में अध्यापक पद पर कार्यरत था।मृतक सुनील मूल रूप से रायबरेली जिले के सुदामापुर का रहने वाला था।घटना स्थल पर कई थानों की पुलिस फोर्स मौजूद है। पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार ने पत्रकारों को बताया कि फॉरेंसिक टीम को मौके पर कुछ महत्त्व पूर्ण साक्ष्य मिले है जिनके आधार पर जल्द ही घटना के कारण और बदमाशों का पता लगाया जा सकेगा।
Similar Post
-
टीएमसी सांसद ने भाजपा पर उनकी कार पर हमला करने का आरोप लगाया, निर्वाचन आयोग ने मांगी रिपोर्ट
कोलकाता, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। पश्चिम बंगाल के आरामबाग से तृण ...
-
गुजरात: व्यावसायिक परिसर में आग लगी, 25 लोगों को बचाया गया
अहमदाबाद, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। अहमदाबाद स्थित एक व्यावसायिक ...
-
भारत में 46.9 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ सबसे गर्म स्थान रहा अकोला, लू की चपेट में विदर्भ
नागपुर, सोमवार, 27 अप्रैल 2026। महाराष्ट्र के अकोला में देश में ...
