कानून व्यवस्था चरमरा गई है और दिल्ली में जंगल राज कायम है: अरविंद केजरीवाल
नई दिल्ली, रविवार, 29 सितम्बर 2024। आम आदमी पार्टी (आप) के प्रमुख नेता अरविंद केजरीवाल ने राष्ट्रीय राजधानी में व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर गोलीबारी की घटनाओं का हवाला देते हुए दावा किया कि दिल्ली में कानून-व्यवस्था चरमरा गई है और जंगल राज कायम है। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री केजरीवाल ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को तुरंत प्रभावी कदम उठाने होंगे क्योंकि राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था बनाए रखना उनके अधिकार क्षेत्र में आता है।
उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली में कानून व्यवस्था चरमरा गई है। पूरी तरह से जंगल राज है। देश की राजधानी में लोग असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। दिल्ली की कानून व्यवस्था अमित शाह जी के अधिकार क्षेत्र में आती है। उन्हें तुरंत प्रभावी कदम उठाने होंगे।’’ पिछले कुछ दिनों में दिल्ली के विभिन्न हिस्सों से गोलीबारी की घटनाएं सामने आई हैं, जहां सेकेंड हैंड लग्जरी कार के शोरूम, एक होटल और मिठाई की एक दुकान को निशाना बनाया गया था। पुलिस को संदेह है कि ये घटनाएं गिरोहों द्वारा जबरन वसूली के प्रयास से संबंधित हैं।
दिल्ली विधानसभा के सत्र में सत्तारूढ़ आप विधायकों ने शुक्रवार को कानून-व्यवस्था का मुद्दा उठाया और दावा किया कि राजधानी में व्यापारियों और कारोबारियों को विभिन्न गिरोहों से जबरन वसूली के लिए आने वाली कॉल की संख्या में भी वृद्धि हुई है। उन्होंने दिल्ली पुलिस पर भी निष्क्रियता का आरोप लगाया तथा दावा किया कि लोगों का उन पर से भरोसा उठ गया है और वे सीधे गिरोहों के साथ मिलकर मामले को रफादफा कर रहे हैं। आप विधायकों ने ऐसे अपराधों पर नजर रखने के लिए पुलिस थाना स्तर पर निगरानी समितियों को फिर से बहाल करने की भी मांग की है।
Similar Post
-
अंडा विवाद महुआ मोइत्रा हाईकोर्ट पहुंची, अदालत ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
कोलकाता, सोमवार, 21 सितंबर 2026। तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांस ...
-
असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने चंद्रपुर में इसरो के एडवांस्ड रडार सेंटर की आधारशिला रखी
गुवाहाटी, सोमवार, 21 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस् ...
-
आदिवासी कल्याण घोटाला कर्नाटक सीएम का बड़ा बयान, बोले- बेगुनाह को देना पड़ा इस्तीफा
बेंगलुरु, सोमवार, 21 सितंबर 2026। आदिवासी कल्याण घोटाले के सिलस ...
