एमसीडी स्थायी समिति के ‘असंवैधानिक, गैरकानूनी’ चुनाव के खिलाफ न्यायालय जाएगी आप : आतिशी
नई दिल्ली, शनिवार, 28 सितम्बर 2024। दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने कहा कि आम आदमी पार्टी (आप) दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) की स्थायी समिति के ‘‘असंवैधानिक, गैरकानूनी और अलोकतांत्रिक’’ चुनाव के खिलाफ शनिवार को उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर करेगी। भाजपा ने एमसीडी की 18 सदस्यीय स्थायी समिति की एकमात्र रिक्त सीट पर शुक्रवार को निर्विरोध जीत हासिल की क्योंकि सत्तारूढ़ ‘आप’ और कांग्रेस के पार्षदों ने चुनाव का बहिष्कार किया था।
आतिशी ने एक संवाददाता सम्मेलन में भाजपा को एमसीडी को भंग कराने और यह देखने के लिए चुनावों में ‘आप’ का मुकाबला करने की चुनौती दी कि लोग नगर निगम में किस पार्टी को चाहते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि उपराज्यपाल और अधिकारियों की शक्तियों का ‘‘दुरुपयोग’’ करके चुनाव कराया गया। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि नियमों के अनुसार केवल महापौर द्वारा ही एमसीडी के सदन की बैठक की तारीख और स्थान तय किया जा सकता है तथा केवल महापौर द्वारा ही इसकी कार्यवाही की अध्यक्षता की जा सकती है।
Similar Post
-
अंडा विवाद महुआ मोइत्रा हाईकोर्ट पहुंची, अदालत ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
कोलकाता, सोमवार, 21 सितंबर 2026। तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांस ...
-
असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने चंद्रपुर में इसरो के एडवांस्ड रडार सेंटर की आधारशिला रखी
गुवाहाटी, सोमवार, 21 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस् ...
-
आदिवासी कल्याण घोटाला कर्नाटक सीएम का बड़ा बयान, बोले- बेगुनाह को देना पड़ा इस्तीफा
बेंगलुरु, सोमवार, 21 सितंबर 2026। आदिवासी कल्याण घोटाले के सिलस ...
