मेकर्स के लिए घाटे का सौदा बनी एक्शन थ्रिलर युध्रा
सिद्धांत चतुर्वेदी, मालविका मोहनन और राघव जुयाल स्टारर एक्शन थ्रिलर ‘युध्रा’ पिछले हफ्ते सोलो बॉलीवुड रिलीज़ थी। नेशनल सिनेमा दिवस पर अच्छी शुरुआत के बावजूद फिल्म ओपनिंग वीकेंड पर बॉक्स ऑफिस पर फुस्स हो गई और इसकी कमाई में गिरावट दर्ज की गई। चलिए यहां जानते हैं ‘युध्रा’ ने रिलीज के पहले मंडे यानी चौथे दिन कितनी कमाई की है?
सिद्धांत चतुर्वेदी की ‘युध्रा’ का रिलीज से पहले काफी बज बना हुआ था। फिल्म के ट्रेलर ने इस मूवी को लेकर फैंस की एक्साइटमेंट को काफी बढ़ा दिया था। वहीं सिनेमाघरों में इस शुक्रवार को जब ‘युध्रा’ ने दस्तक दी तो इसकी ओपनिंग ठीक-ठाक रही। जिसके बाद मेकर्स को लग रहा था कि शनिवार और रविवार को फिल्म के बिजनेस में तेजी आएगी लेकिन हुआ इसका उलटा। फिल्म की कमाई में वीकेंड पर काफी गिरावट देखी गई। गौरतलब है कि शनिवार और रविवार को बॉक्स ऑफिस पर किसी भी फिल्म के कलेक्शन में गिरावट होना बुरा संकेत ही होता है। वीकेंड पर ‘युध्रा’ की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस भी काफी निराशाजनक रही है। अब वीकडेज में तो फिल्म केा कलेक्शन में और ज्यादा घटने वाला है।
वहीं फिल्म की कमाई की बात करें तो ‘युध्रा’ ने रिलीज के पहले दिन 4.5 करोड़ कमाए थे। दूसरे दिन फिल्म ने 1.75 करोड़ का कलेक्शन किया था। तीसरे दिन ‘युध्रा’ की कमाई 2.35 करोड़ रही। वहीं अब फिल्म की रिलीज के चौथे दिन यानी पहले मंडे की कमाई के शुरुआती आंकड़े आ गए हैं। सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘युध्रा’ ने रिलीज के चौथे दिन यानी पहले सोमवार को 75 लाख की कमाई की है। इसी के साथ ‘युध्रा’ का चार दिनों की कुल कलेक्शन 9.26 करोड़ रुपये हो गया है।
‘युध्रा’ के लिए लागत वसूल कर पाना मुश्किल
रवि उदयावर द्वारा निर्देशित और एक्सेल एंटरटेनमेंट के तहत रितेश सिधवानी और फरहान अख्तर द्वारा निर्मित, ‘युध्रा’ कथित तौर पर 50 करोड़ रुपये के बजट पर बनी है। इसकी मौजूदा स्पीड को देखते हुए फिल्म का बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा दिन टिकना मुश्किल लग रहा है।
हालांकि ये पहला हफ्ता पूरा होने से पहले 10 करोड़ का आंकड़ा तो पार कर लेगी लेकिन इसके लिए आधी लागत निकाल पाना अब नामुमकिन लग रहा है। फिलहाल ये एक्शन थ्रिलर मेकर्स के लिए घाटे का सौदा बन चुकी है।
Similar Post
-
प्रकाश राज ने अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'दृश्यम 3' की शूटिंग पूरी की
अभिनेता प्रकाश राज ने अजय देवगन अभिनीत 'दृश्यम 3' की शूटिंग पूरी क ...
-
‘बंदर’ के ट्रेलर ने 48 घंटे में पार किए 10 मिलियन व्यूज़
बॉबी देओल की फिल्म बंदर के ट्रेलर ने यूट्यूब पर रिलीज़ के सिर्फ 48 घं ...
-
कृति सेनन ने सिनेमा की दुनिया में पूरे किए 12 साल
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कृति सेनन ने अभिनय की दुनिया में 12 साल पू ...
