तेलुगू अभिनेता महेश बाबू ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री को बाढ़ राहत के लिए 50 लाख रुपये का चेक सौंपा
हैदराबाद, सोमवार, 23 सितम्बर 2024। तेलुगू अभिनेता महेश बाबू ने सोमवार को तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी को राज्य में हाल ही में हुई भारी बारिश और बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए 50 लाख रुपये का चेक सौंपा। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि महेश बाबू ने यहां रेवंत रेड्डी से उनके आवास पर मुलाकात की और मुख्यमंत्री राहत कोष में योगदान दिया। महेश बाबू के साथ उनकी पत्नी और पूर्व बॉलीवुड अभिनेत्री नम्रता शिरोडकर भी थीं। अभिनेता ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर कहा, ‘‘दोनों तेलुगू राज्यों में आई बाढ़ को देखते हुए, मैं आंध्र प्रदेश और तेलंगाना दोनों के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 50-50 लाख रुपये दान देने का संकल्प ले रहा हूं।’’
Similar Post
-
अंडा विवाद महुआ मोइत्रा हाईकोर्ट पहुंची, अदालत ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
कोलकाता, सोमवार, 21 सितंबर 2026। तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांस ...
-
असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने चंद्रपुर में इसरो के एडवांस्ड रडार सेंटर की आधारशिला रखी
गुवाहाटी, सोमवार, 21 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस् ...
-
आदिवासी कल्याण घोटाला कर्नाटक सीएम का बड़ा बयान, बोले- बेगुनाह को देना पड़ा इस्तीफा
बेंगलुरु, सोमवार, 21 सितंबर 2026। आदिवासी कल्याण घोटाले के सिलस ...
