खरगे को आराम करने की सलाह, सोमवार को हरियाणा में नहीं कर सकेंगे प्रचार

img

चंडीगढ़, सोमवार, 23 सितम्बर 2024। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सोमवार को हरियाणा में अपने पहले से निर्धारित चुनावी कार्यक्रमों में भाग नहीं ले सकेंगे क्योंकि उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है। खरगे सोमवार को अंबाला शहर और करनाल जिले के घरौंदा में दो चुनावी सभाओं को संबोधित करने वाले थे। पार्टी के एक नेता ने बताया, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष आज यात्रा करने में असमर्थ हैं क्योंकि उन्हें आराम करने की सलाह दी गई है। हरियाणा में दोनों जनसभाओं को (जिन्हें खरगे को संबोधित करना था) को राज्य के नेता संबोधित करेंगे।’’ हरियाणा की 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए पांच अक्टूबर को मतदान होगा। वोटों की गिनती आठ अक्टूबर को की जाएगी।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement