लोकसभा अध्यक्ष 23 सितंबर को पीठासीन अधिकारियों के दो दिवसीय सम्मेलन की शुरुआत करेंगे
नई दिल्ली, रविवार, 22 सितम्बर 2024। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला सोमवार को यहां दो दिवसीय 10वें ‘राष्ट्रमंडल संसदीय संघ(सीपीए) भारत क्षेत्र सम्मेलन’ की शुरुआत करेंगे। लोकसभा सचिवालय ने एक बयान में कहा कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के विधानमंडलों के पीठासीन अधिकारी और अन्य अधिकारी "सतत व समावेशी विकास में विधायी निकायों की भूमिका” विषय पर विचार-विमर्श करेंगे। सम्मेलन में राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लगभग 46 पीठासीन अधिकारी, चार अध्यक्ष, 25 अध्यक्ष, तीन उपाध्यक्ष, 14 विधानसभा उपाध्यक्ष भाग लेंगे।
सम्मेलन से पहले सीपीए भारत क्षेत्र की कार्यकारी समिति की बैठक होगी। सीपीए भारत क्षेत्र का गठन 2004 में हुआ था। यह उन नौ सीपीए क्षेत्रों में शामिल है जिन्हें तत्कालीन सीपीए एशिया क्षेत्र में से गठित किया गया था। इसमें भारत की संसद और 30 राज्य/संघ शासित प्रदेशों के विधानमंडलों सहित कुल 31 सदस्य शाखाएँ हैं। सीपीए इंडिया क्षेत्र सम्मेलन दूसरी बार नई दिल्ली में आयोजित किया जा रहा है।
Similar Post
-
अंडा विवाद महुआ मोइत्रा हाईकोर्ट पहुंची, अदालत ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
कोलकाता, सोमवार, 21 सितंबर 2026। तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांस ...
-
असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने चंद्रपुर में इसरो के एडवांस्ड रडार सेंटर की आधारशिला रखी
गुवाहाटी, सोमवार, 21 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस् ...
-
आदिवासी कल्याण घोटाला कर्नाटक सीएम का बड़ा बयान, बोले- बेगुनाह को देना पड़ा इस्तीफा
बेंगलुरु, सोमवार, 21 सितंबर 2026। आदिवासी कल्याण घोटाले के सिलस ...
