पेट की हर समस्या के लिए घर पे बनाए ये अचूक चूर्ण

img

पेट सही रहेगा तो दिन भर भी सही रहता है लेकिन  पेट की मुख्‍य समस्‍याओं में कमजोर पाचन तंत्र, कब्‍ज, गैस बनना हो सकता है। इनके लिए डॉक्‍टरी इलाज करने के साथ ही आप इन घरेलू नुस्‍खों को भी अपना सकते हैं। आज हम आपको पेट की आम समस्‍याओं के लिए इलाज के लिए घरेलू चीजों से बनने वाले  चूर्ण के बारे में बता रहे हैं। इनके इस्‍तेमाल से आपकी कई समस्‍याओं का खात्‍मा हो सकता है। पेट के रोग से हर कोई परेशान रहता है। किसी को खाना नहीं हजम होता है तो कोई गैस और एसिडिटी से परेशान है। आज हम आपको ऐसा चूर्ण बनाने की विधि बताएंगे, जिसे आप पेट के सभी रोग दूर करने के लिए भोजन के बाद खा सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे बनाया जाता है आयुर्वेदिक पाचन चूर्ण।

आवश्यक सामग्री 

  • जीरा 120 ग्राम  
  • सेंधानमक 100 ग्राम  
  • धनिया 80 ग्राम 
  • कालीमिर्च 40 ग्राम  
  • सोंठ 40 ग्राम 
  • छोटी इलायची 20 ग्राम
  • पीपर छोटी 20 ग्राम  
  • नींबू सत्व 15 ग्राम  
  • खाण्ड देशी 160 ग्राम 

विधि 

  • नींबू और खाण्‍ड को छोड़ कर बाकी की सभी सामग्रियों को पीस कर चूर्ण तैयार करें।  फिर उसमें नींबू निचोड़े और खाण्‍ड मिलाएं। इस मिश्रण को 3 घंटे के लिये एक कांच के बरतन में रख दें।  फिर इसका सेवन खाना खाने के बाद 2 से 5 ग्राम करें।

आवश्यक सामग्री 

  • जीरा
  • अजवाइन 
  • काला नमक
  • मेथी
  • सौंफ 
  • हींग 

बनाने की विधि 

  • सबसे पहले जीरा, अजवाइन, मेथी और सौंफ को अलग-अलग धीमी आंच पर भून लें। भूनने के बाद इन्‍हें अलग-अलग बारीक पीस लें। इसके बाद एक बर्तन में काला नमक और आधा चम्‍मच हींग लें। अब इसमें जीरा, सौंफ, अजवाइन का पाउडर डाल लें। इन तीनों से कम मात्रा में मेथी पाउडर डालें। इस मिश्रण को अच्‍छी तरह मिला लें। ध्‍यान ये रखना है कि जीरा, अजवाइन और सौंफा की मात्रा समान होनी चाहिए। इसको अच्‍छी तरह से मिक्‍स करने के बाद किसी डिब्‍बे में रख लें। 

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement