सूर्य ग्रहण की छाया में शुरू होगी नवरात्रि, इन राशियों के लिए है शुभ
हिन्दू धर्म में शारदीय नवरात्रि बेहद खास मानी जाती है। यह त्योहार नौ दिनों तक चलता है, जिसमें मां दुर्गा के नौ रूपों की पूजा की जाती है। इस साल शारदीय नवरात्रि की शुरुआत 3 अक्टूबर से होगी, तथा पहले दिन साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगेगा। यह सूर्य ग्रहण 2 अक्टूबर की रात 9:13 बजे शुरू होगा एवं मध्यरात्रि 3:17 बजे समाप्त होगा।
सूर्य ग्रहण का नवरात्रि पर प्रभाव होगा या नहीं?
सच्चाई यह है कि सूर्य ग्रहण का नवरात्रि पर कोई असर नहीं पड़ेगा। नवरात्रि के दिन सही तरीके से घटस्थापना की जा सकेगी, क्योंकि सूर्य ग्रहण मध्यरात्रि में 3:17 बजे समाप्त होगा, जिससे नवरात्रि पर ग्रहण का कोई प्रभाव नहीं होगा। साथ ही, सभी शुभ कार्य भी किए जा सकेंगे।
ज्योतिषियों के मुताबिक, शारदीय नवरात्रि कुछ राशियों के लिए शुभ मानी जा रही है:
वृषभ:
शारदीय नवरात्रि वृषभ राशि के जातकों को आर्थिक लाभ पहुंचा सकती है। इस के चलते मां दुर्गा के आशीर्वाद से वृषभ राशि वालों के सभी रुके हुए कार्य पूरे होंगे तथा सेहत में भी सुधार होगा।
वृश्चिक:
शारदीय नवरात्रि वृश्चिक राशि वालों के लिए भी अत्यंत शुभ मानी जा रही है। छात्रों को परीक्षा में लाभ होगा, नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है, और किसी नए बिजनेस से लाभ हो सकता है।
कुंभ:
कुंभ राशि के जातकों के लिए शारदीय नवरात्रि बेहद शुभ रहने वाली है। यदि आप नई नौकरी की तलाश में हैं, तो जल्द ही आपको अपनी पसंदीदा नौकरी मिल सकती है।
Similar Post
-
माता वैष्णो देवी के दरबार में उमड़े श्रद्धालु, नवरात्र में 3.81 लाख से अधिक भक्तों ने किए दर्शन
जम्मू, सोमवार, 19 अक्टूबर 2026। जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में ...
-
मलयालम नव वर्ष की शुरुआत के साथ शबरिमला मंदिर श्रद्धालुओं के लिए खुला
शबरिमला (केरल), सोमवार, 17 अगस्त 2026। ‘चिंगम’ महीने और मलयाल ...
-
श्री अमरनाथ यात्रा के 5,300 से ज़्यादा तीर्थयात्रियों का नया जत्था जम्मू से हुआ रवाना
जम्मू, मंगलवार, 14 जुलाई 2026। श्री अमरनाथ यात्रा के 5,300 से ज़्या ...
