हरियाणा के सोनीपत में चुनाव से पहले 50 लाख रुपये नकद बरामद
चंडीगढ़, शनिवार, 21 सितम्बर 2024। हरियाणा के सोनीपत जिले में एक कार से 50 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि गोहाना रोड बाईपास के पास से ये नकदी बरामद की गई, जिसमें 500-500 रुपये के नोट हैं। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि व्यक्ति ने दावा किया कि उसने उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक प्लॉट बेचा, जिससे प्राप्त यह रकम है, लेकिन जब उससे दस्तावेज दिखाने के लिए कहा गया, तो वह कुछ भी सबूत नहीं दिखा पाया। पुलिस ने बताया कि वह नोएडा से जींद की ओर जा रहा था। पुलिस ने नकदी बरामद होने के संबंध में आयकर विभाग को इसकी सूचना दे दी है। हरियाणा विधानसभा चुनाव के मद्देनजर राज्य में 16 अगस्त से आदर्श आचार संहिता लागू है। हरियाणा की 90 विधानसभा सीट के लिए पांच अक्टूबर को मतदान होगा और मतों की गिनती आठ अक्टूबर को होगी।
Similar Post
-
अंडा विवाद महुआ मोइत्रा हाईकोर्ट पहुंची, अदालत ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
कोलकाता, सोमवार, 21 सितंबर 2026। तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांस ...
-
असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने चंद्रपुर में इसरो के एडवांस्ड रडार सेंटर की आधारशिला रखी
गुवाहाटी, सोमवार, 21 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस् ...
-
आदिवासी कल्याण घोटाला कर्नाटक सीएम का बड़ा बयान, बोले- बेगुनाह को देना पड़ा इस्तीफा
बेंगलुरु, सोमवार, 21 सितंबर 2026। आदिवासी कल्याण घोटाले के सिलस ...
