राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान
जयपुर, शनिवार, 21 सितम्बर 2024। राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में बारिश संबंधी गतिविधियों में पिछले कुछ दिन में कमी दर्ज की गई है, लिहाजा अब हफ्ते भर मौसम शुष्क रहने व आमतौर पर बारिश नहीं होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार आने वाले दिनों में राज्य में बारिश की गतिविधियों में कमी होने तथा पूर्वी राजस्थान में कुछेक स्थानों पर हल्की बारिश होने और बादल गरजने का अनुमान है। विभाग के अनुसार पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश भागों में 21 सितंबर से मौसम शुष्क रहने का अनुमान है और कुछेक स्थानों पर ही हल्की बारिश हो सकती है।
विभाग के अनुसार 27 सितंबर से शुरू होने वाले हफ्ते के दौरान राज्य के पूर्वी भागों में बारिश संबंधी गतिविधियां बढ़ने की संभावना है और पूर्वी राजस्थान के कुछ स्थानों पर सामान्य से अधिक बारिश होने के आसार हैं। वहीं, पिछले 24 घंटों में पूर्वी राजस्थान में कुछेक स्थान पर हल्की बारिश हुई तथा पश्चिमी राजस्थान में मौसम मुख्यतः शुष्क रहा। सर्वाधिक 10.7 मिलीमीटर बारिश डबोक (उदयपुर) में दर्ज की गई है। इस दौरान राज्य में सर्वाधिक अधिकतम तापमान जैसलमेर (38.2 डिग्री) में दर्ज किया गया।
Similar Post
-
अंडा विवाद महुआ मोइत्रा हाईकोर्ट पहुंची, अदालत ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
कोलकाता, सोमवार, 21 सितंबर 2026। तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांस ...
-
असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने चंद्रपुर में इसरो के एडवांस्ड रडार सेंटर की आधारशिला रखी
गुवाहाटी, सोमवार, 21 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस् ...
-
आदिवासी कल्याण घोटाला कर्नाटक सीएम का बड़ा बयान, बोले- बेगुनाह को देना पड़ा इस्तीफा
बेंगलुरु, सोमवार, 21 सितंबर 2026। आदिवासी कल्याण घोटाले के सिलस ...
