IIFA में जलवा बिखेरेंगी नोरा फतेही
बॉलीवुड अभिनेत्री नोरा फतेही अंतरराष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (आइफा) के 24वें संस्करण में प्रस्तुति देंगी। नोरा फतेही ने कहा कि वह आइफा वीकेंड में प्रस्तुति देने के लिए बेहद उत्साहित हैं। आइफा के दौरान भारतीय सिनेमा का जश्न, दर्शकों की भारी भीड़, एक से बढक़र एक प्रस्तुति, इसे वास्तव में अविस्मरणीय बनाता है। नोरा फतेही ने कहा कि मैं अबूधाबी के शानदार यास द्वीप पर (आइफा) मंच पर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने और प्रशंसकों और साथी कलाकारों के साथ इस असाधारण क्षण को साझा करने के लिए इंतजार नहीं कर सकती आइफा में प्रदर्शन करना मेरे लिए सम्मान की बात है।तैयार हो जाइए, क्योंकि यह अनुभव शानदार होने वाला है, प्रशंसकों को शानदार ट्रीट मिलेगी, जिसे वह भुला नहीं सकेंगे।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
