सिटाडेल सीजन 2 में प्रियंका चोपड़ा का हॉट लुक
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा अपनी आगामी बहुप्रतीक्षित एक्शन ड्रामा वेब सीरीज सिटाडेल सीजन 2 में काम करती नजर आएंगी। प्रियंका चोपड़ा अकसर अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल जीवन से जुड़ी झलकियां सोशल मीडिया पर साझा करती रहती हैं। प्रियंका चोपड़ा इन दिनों वेब सीरीज सिटाडेल सीजन 2 की शूटिंग में व्यस्त हैं। प्रियंका ने सिटाडेल 2 के सेट से एक बीटीएस वीडियो अपने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर साझा किया है। इस वीडियो टूर की शुरुआत प्रियंका के क्लोज-अप शॉट में मिरर सेल्फी से होती है। इससे पहले कि वह सिटाडेल-सीजन 2 के सेट पर एक शानदार काले रंग की ड्रेस में नजर आईं। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि शार्प पोनीटेल, धूप का चश्मा लगाए हुए प्रियंका का यह लुक बेहद हॉट है। इस वीडियो के साथ प्रियंका ने लिखा कि नादिया वापस आ गई।
इससे पहले प्रियंका ने सेट पर जाने का एक वीडियो भी साझा किया था, जिसका कैप्शन था हैलो सिटाडेल एस 2। अगस्त में प्रियंका ने अपने नए रंग की आंखों को दिखाते हुए एक क्लिप साझा की थी और प्रशंसकों से पूछा था, सिटाडेल के लिए नई आंखों का रंग, आपको कैसा लगता है? सिटाडेल 2 जोश एपेलबाम, ब्रायन ओह और डेविड वील द्वारा निर्मित एक रोमांचक जासूसी सीरीज है, जिसमें रुसो बंधु कार्यकारी निर्माता के रूप में काम कर रहे हैं।
Similar Post
-
प्रकाश राज ने अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'दृश्यम 3' की शूटिंग पूरी की
अभिनेता प्रकाश राज ने अजय देवगन अभिनीत 'दृश्यम 3' की शूटिंग पूरी क ...
-
‘बंदर’ के ट्रेलर ने 48 घंटे में पार किए 10 मिलियन व्यूज़
बॉबी देओल की फिल्म बंदर के ट्रेलर ने यूट्यूब पर रिलीज़ के सिर्फ 48 घं ...
-
कृति सेनन ने सिनेमा की दुनिया में पूरे किए 12 साल
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कृति सेनन ने अभिनय की दुनिया में 12 साल पू ...
