‘जवान’ को पछाड़ ‘स्त्री 2’ बनी नंबर वन हिंदी फिल्म
बॉलीवुड स्टार राजकुमार राव और श्रद्धा कपूर की जोड़ी वाली फिल्म स्त्री 2 ने शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ के हिंदी भाषा में लाइफटाइम कलेक्शन को पछाड़ते हुए अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनकर सिनेमाई इतिहास में अपना नाम दर्ज कर लिया है। बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान की फिल्म ‘जवान’ ने हिंदी भाषा में 582.31 करोड़ की कमाई की थी। वहीं स्त्री 2 ने जवान के रिकार्ड को तोड़ दिया है और 586 करोड़ की कमाई कर ली है।
फिल्म स्त्री 2 की प्रोक्शन कंपनी मैडॉक फिल्म्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट साझा कर इस खबर की पुष्टि की है।पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है, ”भारतीय बॉक्स ऑफिस की नंबर 1 हिंदी फिल्म,वो स्त्री है आखिर उसने कर दिखाया, हिन्दुस्तान की सबसे बेहतरीन और नंबर 1 हिंदी फिल्म। ये इतिहास को हमारे साथ रचने के लिए सभी फैंस का धन्यवाद, स्त्री 2 अभी भी सिनेमाघरों में सफलतापूर्वक चल रही है। थिएटर आइये कुछ और नये रिकार्ड्स बनाते हैं।”
ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर भी इस खबर की पुष्टि की।उन्होंने लिखा, #स्त्री2 ने इतिहास रच दिया… अब तक की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई… #जवान [ #हिंदी वर्शन] का लाइफ़टाइम बिज़नेस पार कर लिया। अगला पड़ाव: 600 करोड़ रुपए के क्लब का उद्घाटन। सप्ताह 5 शुक्रवार 3.60 करोड़, शनिवार 5.55 करोड़, रविवार 6.85 करोड़, सोमवार 3.17 करोड़, मंगलवार 2.65 करोड़। कुल: 586 करोड़ रुपए।
गौरतलब है कि फिल्म ‘स्त्री 2’ वर्ष 2018 में रिलीज सुपरहिट फिल्म ‘स्त्री’ का सीक्वल है। फिल्म ‘स्त्री 2’ में श्रद्धा कपूर, राज कुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अपारशक्ति खुराना, तमन्ना भाटिया, अभिषेक बनर्जी जैसे कलाकार हैं।अमर कौशिक के निर्देशन में बनी फिल्म स्त्री 2, का निर्माण दिनेश विजान ने मैडॉक फिल्म्स और जियो स्टूडियोज की ज्योति देशपांडे के साथ मिलकर किया है।
Similar Post
-
ऋतिक रोशन ने 'रामायण' से जुड़े वीएफएक्स को लेकर हो रही आलोचना पर प्रतिक्रिया दी
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन ने रणबीर कपूर अभिनीत फिल्म 'रामायण' मे ...
-
फिल्म 'धुरंधर' ने मुझे प्रसिद्धि दिलाई : अभिनेता बिमल ओबेरॉय
तीन दशकों तक संघर्ष, असफलताओं और खुद पर लगातार मेहनत करने के बाद आखि ...
-
राजकुमार राव के प्रोडक्शन की पहली फिल्म 'टोस्टर' का ट्रेलर आउट
अभिनेत्री सान्या मल्होत्रा और राजकुमार राव की आगामी फिल्म 'टोस्ट ...
