करोल बाग इलाके में गिरी इमारत, राहत बचाव जारी
नई दिल्ली, बुधवार, 18 सितम्बर 2024। राजधानी दिल्ली के करोल बाग बापा नगर इलाके में एक पुराने मकान का कुछ हिस्सा अचानक गिर गया जिसमें कुछ लोगों के फंसे होने की आशंका है। दिल्ली अग्निशमन विभाग के अनुसार 9 बजकर 11 मिनट पर पर उन्हें क़रोल बाग इलाक़े में एक इमारत गिरने की सूचना मिली। मौक़े पर पाँच दमकल की गाड़ियों को भेजा गया है। उन्होंने कहा कि मलबे के अंदर फंसे सात लोगों को अब तक सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने कहा कि राहत बचाव जारी है।इसमें किसी के मरने की फ़िलहाल सूचना नहीं है।
Similar Post
-
अंडा विवाद महुआ मोइत्रा हाईकोर्ट पहुंची, अदालत ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
कोलकाता, सोमवार, 21 सितंबर 2026। तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांस ...
-
असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने चंद्रपुर में इसरो के एडवांस्ड रडार सेंटर की आधारशिला रखी
गुवाहाटी, सोमवार, 21 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस् ...
-
आदिवासी कल्याण घोटाला कर्नाटक सीएम का बड़ा बयान, बोले- बेगुनाह को देना पड़ा इस्तीफा
बेंगलुरु, सोमवार, 21 सितंबर 2026। आदिवासी कल्याण घोटाले के सिलस ...
