सिंगर बन गईं जैकलीन फर्नांडीज, आ रहा है नया गाना
अपनी दिलकश अदाओं से दर्शकों को दीवाना बनाने वाली बॉलीवुड की स्टार अभिनेत्री एवं पूर्व मिस श्रीलंका जैकलीन फर्नांडीज अब अपने पाश्र्वगायन से श्रोताओं को मदहोश करती नजर आएंगी। जैकलीन ने सिंगल स्टॉर्मराइडर के साथ पाश्र्वगायन की शुरुआत की है। इस गाने को एलए के सहयोग से बनाया गया है। जैकलीन ने इंस्टाग्राम पर प्रशंसकों को गाने का टीजऱ दिखाया और पोस्ट को कैप्शन दिया, जिसमें लिखा था, यह तो बस शुरुआत है स्टॉर्मराइडर।
जैकलीन ने अपनी टीम द्वारा साझा किए गए एक प्रेस नोट में संगीत की दुनिया में अपनी शुरुआत के पीछे की प्रेरणा को साझा किया, संगीत से भरे घर में पली-बढ़ी हूं, खासकर मेरे पिता के पार्ट-टाइम डीजे होने के कारण मैं छोटी उम्र से ही ध्वनियों के से घिरी हुई थी। हमारा घर विनाइल रिकॉर्ड, सीडी और विभिन्न शैलियों और संस्कृतियों के संगीत से भरा हुआ था।
विविध संगीत प्रभावों के इस संपर्क ने संगीत और प्रदर्शन के लिए मेरे जुनून को जगाया है। जैकलीन ने कहा,मेरे लिए, संगीत कहानी कहने और भावनाओं से जुडऩे का एक जरिया है,यही वजह है कि मैंने अपना संगीत लॉन्च करने का फैसला किया। मैं कुछ ऐसा बनाना चाहती थी जो श्रोताओं के साथ गहराई से जुड़ जाए, ठीक वैसे ही जैसे मैं जुड़ गयी हूं। संगीत हमेशा से मेरी अभिव्यक्ति का तरीका रहा है और अब मैं अपनी आवाज़ और कहानी को दुनिया के साथ साझा कर सकती हूं। जैकलीन का सिंगल स्टॉर्मराइडर 20 सितंबर को रिलीज़ होने वाला है।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
