राहुल के खिलाफ हिंसात्मक बातें करने वाले ‘असल आतंकी’, इनकी जगह जेल में: कांग्रेस
नई दिल्ली, सोमवार, 16 सितम्बर 2024। कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री रवनीत बिट्टू और शिवसेना के एक विधायक की विवादित टिप्पणियों को लेकर सोमवार को कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के बारे में हिंसात्मक बातें करने वाले लोग ‘‘ असल आतंकी ’’ हैं और इनकी जगह जेल में होनी चाहिए। पार्टी के सोशल मीडिया विभाग की प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने यह भी कहा कि यदि इन लोगों के खिलाफ कार्रवाई नहीं होती है तो यह पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगा कि यह सब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा गृह मंत्री अमित शाह के इशारे पर हो रहा है।
केंद्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने हाल की अमेरिका यात्रा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा सिखों के संबंध में की गयी टिप्पणी को लेकर रविवार को उनकी आलोचना की थी और उन्हें ‘‘ देश का सबसे बडा दुश्मन और आतंकवादी ’’ बताया था शिवसेना विधायक संजय गायकवाड़ ने भी राहुल गांधी के बारे में विवादास्पद बयान देते हुए कहा कि वह आरक्षण व्यवस्था पर की गई टिप्पणियों के लिए कांग्रेस नेता की जीभ काटने वाले व्यक्ति को 11 लाख रुपये देंगे।
इन टिप्पणियों के बारे में पूछे जाने पर सुप्रिया ने संवाददाताओं से कहा , ‘‘ पांच बार के सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष के बारे में जिन शब्दों का इस्तेमाल भाजपा और उसके सहयोगी दल कर रहे हैं , उसको लेकर सवाल है कि इसके पीछे कौन है ? ये सारे नफरती चिंटू इस तरह की बात कैसे कर पा रहे हैं। असल आतंकी ये हैं , इनकी जगह जेल में है। ये जेल कब जाएंगे ?’’ उन्होंने सवाल किया कि यदि इन नेताओं को नरेन्द्र मोदी और अमित शाह का संरक्षण नहीं है तो क्या इनकी हिम्मत या हैसियत है कि ये इस तरह की बात करें ?
बिट्टू पर कटाक्ष करते हुए सुप्रिया ने कहा , ‘‘ जिसकी राजनीति राहुल गांधी के आगे - पीछे घूमकर चमकी , वो इस तरह की बात करता है तो शर्म आती है। जब आप कांग्रेस के सगे नहीं हुए तो भाजपा में आप पर भरोसा कौन करेगा। इसलिए आप इस तरह की बातरेंगे। ’’ बिट्टू पहले कांग्रेस में होते थे और इसी लोकसभा चुनाव से पहले वह भाजपा में शामिल हो गए। सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष के बारे में हिंसात्मक बातें स्वीकार नहीं की जा सकती है। उन्होंने कहा , ‘‘ राहुल गांधी पर इसका कोई असर नहीं होने वाला है ... इस देश को लगता है कि वह आखिरी उम्मीद हैं। ’’ यह पूछे जाने पर कि क्या इस तरह के बयानों को लेकर कांग्रेस कानूनी कार्रवाई करेगी तो सुप्रिया ने कहा कि इस पर बिल्कुल कानूनी कार्रवाई होगी।
Similar Post
-
उद्धव ठाकरे का विधान परिषद में पुनः निर्वाचित होना महत्वपूर्ण : संजय राउत
मुंबई, शनिवार, 07 मार्च 2026। शिवसेना (उबाठा) ने गठबंधन की मजबूरि ...
-
समाजवादी पार्टी नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाना चाहती थी : अखिलेश यादव
लखनऊ, शनिवार, 07 मार्च 2026। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने शनिवार को ...
-
उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के हेलीकॉप्टर की लखनऊ एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग, बाल-बाल बचे
लखनऊ, शनिवार, 07 मार्च 2026। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव ...
