बेटी को गोद में लिए अस्पताल से घर पहुंची दीपिका
बॉलीवुड की सुप्रसिद्ध जोड़ी दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह अपनी बेटी को अस्पताल से घर लेकर आ गए हैं। दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह पिछले हफ्ते अपने पहले बच्चे एक नन्ही परी के आगमन के साथ माता पिता बन गए हैं। दीपिका को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। दीपिका और रणवीर अपने नवजात शिशु को घर ले आए हैं। बेटी के जन्म के बाद दीपिका पादुकोण ने अपने इंस्टाग्राम बायो पर एक दिल छू लेने वाला अपडेट किया, जो एक मां के रूप में उनकी नई भूमिका को दर्शाता है।
उनके बायो में लिखा गया है, फीड। बर्प। स्लीप। रिपीट, यह अपडेट प्रशंसकों को उनके नए पारिवारिक जीवन की दैनिक दिनचर्या को दिखाता है। उनके बच्चे के आगमन की घोषणा आठ सितंबर को सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के माध्यम से साझा की गई, जहां जोड़े ने संदेश के साथ अपनी खुशी व्यक्त की, वेलकम बेबी गर्ल 8.9.2024, दीपिका और रणवीर।” इस पोस्ट पर तुरंत ही प्रशंसक और मशहूर हस्तियां बधाई देने आए। कुछ दिनों पहले शाहरुख़ खान, दीपिका और रणवीर को माता-पिता बनने की बधाई देने अस्पताल गए थे।
Similar Post
-
प्रकाश राज ने अजय देवगन अभिनीत फिल्म 'दृश्यम 3' की शूटिंग पूरी की
अभिनेता प्रकाश राज ने अजय देवगन अभिनीत 'दृश्यम 3' की शूटिंग पूरी क ...
-
‘बंदर’ के ट्रेलर ने 48 घंटे में पार किए 10 मिलियन व्यूज़
बॉबी देओल की फिल्म बंदर के ट्रेलर ने यूट्यूब पर रिलीज़ के सिर्फ 48 घं ...
-
कृति सेनन ने सिनेमा की दुनिया में पूरे किए 12 साल
बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री कृति सेनन ने अभिनय की दुनिया में 12 साल पू ...
