स्टालिन ने अन्नादुरई की जयंती पर अर्पित की श्रद्धांजलि
चेन्नई, रविवार, 15 सितम्बर 2024। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एवं द्रविड़ मुनेत्र कषगम् (द्रमुक) अध्यक्ष एमके स्टालिन समेत पूरे राज्य ने द्रमुक के दिग्गज नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री अन्नादुरई को रविवार को उनकी 116वीं जयंती के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। स्टालिन ने अपने कैबिनेट सहयोगियों, सांसदों, विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों के साथ शहर के मुख्य अन्ना सलाई पर स्थित अन्ना की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया उनके सुसज्जित चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद उन्होंने वल्लुवर कोट्टम का दौरा किया और अन्ना की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया तथा उनके चित्र पर पुष्पांजलि भी अर्पित की।
Similar Post
-
उत्तराखंड में उफनाई नदी में युवक बहा, भूस्खलन से करीब 80 सड़कें बाधित
देहरादून, सोमवार, 03 अगस्त 2026। उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों म ...
-
नीट पेपर लीक प्रदर्शनों में शामिल छात्रों के खिलाफ प्राथमिकी वापस ले सकती हैं सरकारें : न्यायालय
नई दिल्ली, सोमवार, 03 अगस्त 2026। उच्चतम न्यायालय ने सोमवार को स ...
-
पुरी रथ यात्रा को यूनेस्को की सूची में शामिल कराने के लिए ओडिशा ने केंद्र से मांगा सहयोग
भुवनेश्वर, सोमवार, 03 अगस्त 2026। ओडिशा सरकार ने पुरी की भगवान ज ...
