अरविंद केजरीवाल ने भगवान हनुमान का आशीर्वाद लिया
नई दिल्ली, शनिवार, 14 सितम्बर 2024। उच्चतम न्यायालय से कथित आबकारी नीति घोटाले के संबंध में सीबीआई द्वारा दर्ज भ्रष्टाचार के मामले में शुक्रवार को जमानत मिलने के बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को भगवान हनुमान का आशीर्वाद लिया। वह कनॉट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। इस मौके पर उनके साथ उनकी पत्नी सुनीता केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी (आप) के नेता मनीष सिसोदिया, संजय सिंह तथा सौरभ भारद्वाज मौजूद रहे। केजरीवाल ने तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद कहा था कि भगवान हर मुश्किल में उनके साथ खड़े रहे हैं क्योंकि उन्होंने हमेशा सच्चाई का साथ दिया है।
Similar Post
-
अंडा विवाद महुआ मोइत्रा हाईकोर्ट पहुंची, अदालत ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
कोलकाता, सोमवार, 21 सितंबर 2026। तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांस ...
-
असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने चंद्रपुर में इसरो के एडवांस्ड रडार सेंटर की आधारशिला रखी
गुवाहाटी, सोमवार, 21 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस् ...
-
आदिवासी कल्याण घोटाला कर्नाटक सीएम का बड़ा बयान, बोले- बेगुनाह को देना पड़ा इस्तीफा
बेंगलुरु, सोमवार, 21 सितंबर 2026। आदिवासी कल्याण घोटाले के सिलस ...
