जम्मू-कश्मीर के डोडा में गहरी खाई में ट्रक गिरने से दो लोगों की मौत
जम्मू, शुक्रवार, 13 सितम्बर 2024। जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में शुक्रवार को एक ट्रक सड़क से फिसलकर 250 फुट गहरी खाई में गिर गया जिससे दो लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि डोडा से किश्तवाड़ जा रहा एक ट्रक महलोरी इलाके के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पुलिस ने बताया कि ट्रक सड़क से फिसलकर 250 फुट गहरी खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में ट्रक चालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान आमिर और आसिफ के रूप में हुई है।
Similar Post
-
अंडा विवाद महुआ मोइत्रा हाईकोर्ट पहुंची, अदालत ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
कोलकाता, सोमवार, 21 सितंबर 2026। तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांस ...
-
असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने चंद्रपुर में इसरो के एडवांस्ड रडार सेंटर की आधारशिला रखी
गुवाहाटी, सोमवार, 21 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस् ...
-
आदिवासी कल्याण घोटाला कर्नाटक सीएम का बड़ा बयान, बोले- बेगुनाह को देना पड़ा इस्तीफा
बेंगलुरु, सोमवार, 21 सितंबर 2026। आदिवासी कल्याण घोटाले के सिलस ...
