राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया गया: कांग्रेस
नई दिल्ली, शुक्रवार, 13 सितम्बर 2024। कांग्रेस ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उच्चतम न्यायालय से जमानत मिलने के बाद शुक्रवार को आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने पिछले 10 वर्षों से अपने राजनीतिक विरोधियों के खिलाफ जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया है। पार्टी प्रवक्ता और सोशल मीडिया विभाग की प्रमुख सुप्रिया श्रीनेत ने यह भी कहा कि जनता ने हालिया लोकसभा चुनाव में प्रतिशोध की इस राजनीति का जवाब दिया, लेकिन यह सरकार इसे समझ नहीं पा रही है।
उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को केजरीवाल को आबकारी नीति ‘घोटाले’ से जुड़े भ्रष्टाचार के मामले में जमानत दे दी। न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां की पीठ ने केजरीवाल को 10 लाख रुपये के मुचलके और दो जमानत राशियों पर जमानत दी। इस बारे में पूछे जाने पर सुप्रिया ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘मैं सिर्फ यह कहना चाहती हूं कि राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों के खिलाफ जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया गया है…ऐसे तमाम लोग हैं जो बिना सुनवाई के जेलों में सड़ रहे हैं क्योंकि नरेन्द्र मोदी और अमित शाह को उनकी शक्ल पसंद नहीं है। अदालतों को इसका संज्ञान लेना चाहिए।’’
उन्होंने कहा, ‘‘जिस तरह से डराया-धमकाया जाता है, प्रतिशोध की राजनीति हो रही है, उसका जवाब जनता ने (लोकसभा चुनाव में) दिया है। भाजपा को 240 सीट पर ला दिया है। इस पर भी आपको (सरकार) समझ नहीं आ रहा है।’’ कांग्रेस नेता ने कटाक्ष करते हुए कहा, ‘‘तभी तो शास्त्रों में कहा गया है कि विनाशकाले विपरीत बुद्धि।’’
Similar Post
-
योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम बनेगा ग्राम रथ अभियान - मुख्य सचिव
- 27 अप्रैल से प्रारंभ होगा ग्राम रथ अभियान
जयपुर, र ...
-
‘ग्राम-2026’ से किसान बनेगा सशक्त और खेती होगी आधुनिक- CM शर्मा
जयपुर, रविवार, 26 अप्रैल 2026। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा ...
-
दीक्षांत शिक्षा का अंत नहीं, नवजीवन का आरंभ- राज्यपाल
जयपुर, रविवार, 26 अप्रैल 2026। राज्यपाल और कुलाधिपति श्री हरिभा ...
