जा रहे हैं श्रीलंका घूमने तो इन जगहों पर जरूर जाएं

img

अगर आप घूमने का प्लान बना रहे हैं और विदेश जा रहे हैं तो आपको श्रीलंका जाना चाहिए क्योंकि यहाँ आपको घूमने के लिए कई बेहतरीन जगहें मिल सकती हैं। श्रीलंका बहुत सुंदर जगह है और यहाँ जाकर आपका मन मोहित हो आएगा। श्रीलंका टूरिस्ट डेस्टिनेशन में शामिल है और यहाँ घूमने के बाद आपको अलग ही आनंद आएगा। अब आज हम आपको बताने जा रहे हैं श्रीलंका की उन जगहों के बारे में जहाँ जाकर आपको एक अलग ही आनंद आएगा। आइए जानते हैं उन जगहों के बारे में। 

मिनटेल: बौद्ध समुदाय के लोगों के लिए आध्यात्मिक महत्व रखने वाली इस जगह को पर्वत माला भी कहा जाता है। जी हाँ और इस जगह पर पहुंचने के बाद आप आस पास बेहतरीन नजारों को देख सकते हैं।

रावण वाटरफॉल: एला वन्यजीव अभयारण्य का हिस्सा माने जाने वाली इस जगह पर झरने के गिरने वाला पानी का रंग दूध की तरह सफेद दिखता है। कहा जाता है कि यहां बैठकर इस नजारे को देखना दिल को बहुत सुकून देता है। 

गल विहार: यह एक तरह का चट्टानों से बना हुआ मंदिर है और कहते हैं कि इसे पराक्रमबाहु प्रथम ने 12वीं शताब्दी में बनवाया था। जी दरअसल श्रीलंका आने वाले टूरिस्ट इस जगह पर भी जाना पसंद करते हैं, ऐसा इसलिए क्योंकि यहां की गई वास्तुकला उन्हें काफी पसंद आती हैं।

एडम पीक: यह बहुत अच्छी लोकेशन पर मौजूद है और इस जगह पर गौतम बुद्ध का मठ बना हुआ है। आप सभी को बता दें कि इस जगह का आध्यात्मिक महत्व बेहतरीन है। 

सिगरिया रॉक किला: कहा जाता है श्रीलंका की इस चर्चित टूरिस्ट डेस्टिनेशन को पांचवी सदी में बनाया गया था। जी हाँ और यहां के लोग इसे दुनिया के अजूबों में से एक मानते हैं और यह यूनेस्को की एक हेरिटेज प्लेस भी है।

Similar Post

LIFESTYLE

AUTOMOBILES

Recent Articles

Facebook Like

Subscribe

FLICKER IMAGES

Advertisement