धनखड़ 13 सितंबर को राजस्थान के दौरे पर रहेंगे
नई दिल्ली, बुधवार, 11 सितम्बर 2024। उप राष्ट्रपति धनखड़ शुक्रवार को राजस्थान के दौरे पर रहेंगे और अजमेर में राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय में मुख्य अतिथि होंगे। उपराष्ट्रपति सचिवालय ने बुधवार को यहां बताया कि श्री धनखड़ के साथ पत्नी डॉ. सुदेश धनखड़ 13 सितंबर को राजस्थान के अजमेर, खरनाल और सुरसुरा के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। उपराष्ट्रपति अजमेर में राजस्थान केंद्रीय विश्वविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम की मुख्य अतिथि के रूप में अध्यक्षता करेंगे। इस यात्रा के दौरान, उपराष्ट्रपति तेजा दशमी के उपलक्ष्य पर खरनाल (नागौर) और सुरसुरा (अजमेर) में वीर तेजाजी मंदिरों के दर्शन भी करेंगे।
Similar Post
-
अंडा विवाद महुआ मोइत्रा हाईकोर्ट पहुंची, अदालत ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
कोलकाता, सोमवार, 21 सितंबर 2026। तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांस ...
-
असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने चंद्रपुर में इसरो के एडवांस्ड रडार सेंटर की आधारशिला रखी
गुवाहाटी, सोमवार, 21 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस् ...
-
आदिवासी कल्याण घोटाला कर्नाटक सीएम का बड़ा बयान, बोले- बेगुनाह को देना पड़ा इस्तीफा
बेंगलुरु, सोमवार, 21 सितंबर 2026। आदिवासी कल्याण घोटाले के सिलस ...
