नेगेटिव बातों से खुद को दूर रखती हैं अनन्या पांडे
बॉलीवुड अभिनेत्री अनन्या पांडे का कहना है कि वह नेगेटिव बातों से खुद को दूर रखती है। बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे की बेटी की इन दिनों अपनी वेबसीरीज कॉल मी बे को लेकर चर्चा में है। अनन्या ने बताया कि वह नेगेटिव बातों से खुद को दूर रखती हैं। अनन्या पांडे ने कहा,'मैं अच्छे काम पर फोकस कर रही हूं, लोगों को जो कहना है कहते रहें, मुझपर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। 'हर किसी का एक नजरिया होता है, जजमेंट होता है। लोग हर तरह की बातें करते हैं। मैंने भी समय के साथ कई चीजें सीखी हैं। मैं फालतू के जजमेंट्स पर ध्यान नहीं देती। आप कितना भी कुछ कर लो, लोग कुछ न कुछ नेगेटिव ढूंढ़ ही लेंगे इसलिए बेहतर है कि आप अपने काम पर फोकस करो।
Similar Post
-
जुरासिक पार्क के अभिनेता सैम नील का निधन
हॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता और जुरासिक पार्क तथा दि पियानो जैसी चर्च ...
-
फिल्म 'रूपा' से कमबैक करेंगे गोविंदा
1990 के दशक में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, दमदार डांस और अभिनय के लिए प ...
-
‘नागबंधम’ ने ऋषभ साहनी को बनाया बड़ा खलनायक
ऋषभ साहनी ने सबसे पहले ‘फाइटर’ में खतरनाक विलेन अज़हर अख्तर के क ...
