श्रीनगर में आग लगने से तीन मकान क्षतिग्रस्त
श्रीनगर, सोमवार, 09 सितम्बर 2024। जम्मू-कश्मीर के श्रीनगर में सोमवार को आग लगने से तीन मकान क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे संपत्ति को भारी नुकसान हुआ। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अग्निशमन एवं आपातकाल सेवा के अधिकारी ने बताया कि सोमवार सुबह सात बजे गट्ट कॉलोनी नूरबाग में एक मकान में आग लग गई, जिसने पास के दो अन्य घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग से एक घर की पहली और दूसरी मंजिल और दो घरों के एक हिस्से को भारी नुकसान हुआ। आग की बढ़ती लपटों को बुझाने के लिए शहर के अग्निशमन केंद्रों से कई दमकल गाड़ियों को भेजा गया। उन्होंने बताया कि किसी के हताहत होने की रिपोर्ट नहीं है। आग लगने के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Similar Post
-
अंडा विवाद महुआ मोइत्रा हाईकोर्ट पहुंची, अदालत ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
कोलकाता, सोमवार, 21 सितंबर 2026। तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांस ...
-
असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने चंद्रपुर में इसरो के एडवांस्ड रडार सेंटर की आधारशिला रखी
गुवाहाटी, सोमवार, 21 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस् ...
-
आदिवासी कल्याण घोटाला कर्नाटक सीएम का बड़ा बयान, बोले- बेगुनाह को देना पड़ा इस्तीफा
बेंगलुरु, सोमवार, 21 सितंबर 2026। आदिवासी कल्याण घोटाले के सिलस ...
