बार्डर 2 में दिलजीत दोसांझ की एंट्री
पंजाबी फिल्मों के सुपरस्टार गायक-अभिनेता दिलजीत दोसांझ फिल्म बार्डर 2 में काम करते नजर आएंगे। जेपी दत्ता निर्देशित वर्ष 1997 में प्रदर्शित फिल्म बार्डर में सनी देओल, सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ और अक्षय खन्ना जैसे कलाकार अहम भूमिका में थे। करीब 27 साल बाद बॉर्डर का सीक्वल बनने जा रहा है। फिल्म बार्डर 2 में सनी देओल की मुख्य भूमिका होगी। अभी हाल ही में बॉर्डर 2 में वरुण धवन की एंट्री हुई थी। अब बार्डर 2 की स्टार कास्ट में दिलजीत दोसांझ भी शामिल हो गए हैं।
सनी देओल ने बहुप्रतीक्षित देशभक्ति फिल्म बॉर्डर 2 के कलाकारों में सुप्रसिद्ध गायक एवं अभिनेता दिलजीत दोसांझ का आधिकारिक तौर पर स्वागत किया है। सनी देओल ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर दिलजीत दोसांझ के साथ एक परिचयात्मक वीडियो जारी किया। इस क्लिप को सोनू निगम के प्रतिष्ठित गीत संदेशे आते हैं के साथ संवर्धित किया गया है, जिसमें दोसांझ का वॉयसओवर भी शामिल है। इस देश की तरफ उठने वाली हर नजऱ झुक जाती है खौफ से, सरहदों पर जब गुरु के बाज़ परा देते हैं।सनी देओल ने इस वीडियो के कैप्शन में लिखा कि बॉर्डर 2 की बटालियन में फौजी दिलजीत दोसांझ का स्वागत है।
सनी देओल ने कहा कि 27 साल पहले एक सैनिक ने वादा किया था कि वह लौटेंगे। उस वादे को पूरा करने के लिए, भारत की मिट्टी को सलाम करने के लिए, वह आ रहे हैं। लोंगेवाला की लड़ाई की पृष्ठभूमि पर आधारित बार्डर 2 की शूटिंग इस साल अक्तूबर में शुरू होने वाली है। फिल्म बार्डर 2 का निर्माण भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता कर रहे हैं और इसका निर्देशन अनुराग सिंह करेंगे। फिल्म 23 जनवरी, 2026 को रिलीज के लिए निर्धारित है।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
