इसरो, आईआईजी ने वैज्ञानिक सहयोग और अंतरिक्ष अन्वेषण के लिए समझौता किया
चेन्नई, शुक्रवार, 06 सितम्बर 2024। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) और भारतीय भू-चुंबकत्व संस्थान (आईआईजी) ने अंतरिक्ष विज्ञान के क्षेत्र में वैज्ञानिक प्रौद्योगिकी और अन्वेषण सहयोग के लिए के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किये हैं। यह कार्यक्रम इसरो मुख्यालय, बेंगलुरु में हुआ और इसकी अध्यक्षता अध्यक्ष, इसरो/सचिव, अंतरिक्ष विभाग (डीओएस)। डॉ. सोमनाथ एस ने की। समझौते पर इसरो के वैज्ञानिक सचिव शांतनु भटावडेकर और निदेशक, आईआईजी प्रोफेसर ए.पी. डिमरी ने हस्ताक्षर किए। इसरों ने एक बयान में कहा कि यह सहयोग सूर्य-पृथ्वी कनेक्शन, साथ ही अंतरिक्ष की खोज वैज्ञानिक समझ में संयुक्त कार्यक्रम तैयार करने की सुविधा प्रदान करेगा।
Similar Post
-
सत्य निकेतन मामले में दक्षिण जोन के उपायुक्त समेत पाँच अधिकारी निलंबित
नई दिल्ली, सोमवार, 07 सितंबर 2026। सत्य निकेतन में हुई घटना के मा ...
-
देहरादून में हुड़दंग करने वाले सात छात्र गिरफ्तार, निष्कासन के लिए संस्थान को भेजी रिपोर्ट
देहरादून, सोमवार, 07 सितंबर 2026। उत्तराखंड की राजधानी देहरादू ...
-
जम्मू-कश्मीर पुलिस ने कठुआ में अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, चार गिरफ्तार
जम्मू, सोमवार, 07 सितंबर 2026। जम्मू-कश्मीर के कठुआ जिले में सोम ...
