कार की चपेट में आने से दो बाइकों पर सवार छह लोगों की मौत
जयपुर, गुरुवार, 05 सितम्बर 2024। राजस्थान में अनुपगढ जिले के विजयनगर थाना में अनियंत्रित कार की चपेट में आने से दो मोटरसाईकिलों पर सवार छह लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि अनुपगढ जिले में सुरजगढ विजयनगर सडक मार्ग पर कुछ लोग रात्रिजागरण से लौट रहे थे। इस दौरान 25 जी बी क्षेत्र में सामने से तेज रफतार आई एक कार ने दोनों मोटरसाईकिलों को टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई तथा तीन को विजयनगर के सरकारी अस्पताल में पहुंचाया। इसके बाद वहां से बेहतर उपचार के लिए श्रीगंगानगर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां तीनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान ताराचंद मेघवाल (24), मनीष मेघवाल (20), सुनिल जाट (20), शुभकरण मेघवाल (22), बलराम मेघवाल (21) तथा राम कुमार (20) के रूप में की गई हैं बताया गया है कि दोनों मोटरसाईकिलों पर तीन.तीन लोग सवार थे। मृतकों में चार लोग एक ही परिवार के थे। सभी मृतकों के शवों को श्रीगंगानगर के जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया हैं।
Similar Post
-
अंडा विवाद महुआ मोइत्रा हाईकोर्ट पहुंची, अदालत ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
कोलकाता, सोमवार, 21 सितंबर 2026। तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांस ...
-
असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने चंद्रपुर में इसरो के एडवांस्ड रडार सेंटर की आधारशिला रखी
गुवाहाटी, सोमवार, 21 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस् ...
-
आदिवासी कल्याण घोटाला कर्नाटक सीएम का बड़ा बयान, बोले- बेगुनाह को देना पड़ा इस्तीफा
बेंगलुरु, सोमवार, 21 सितंबर 2026। आदिवासी कल्याण घोटाले के सिलस ...
