एटली की अगली एक्शन पैक्ड फिल्म में नजर आएंगे सलमान खान और कमल हासन
सलमान खान और कमल हसन को लेकर जवान के निर्देशक एटली एक बड़ी एक्शन फिल्म बनाने जा रहे हैं। एटली ने दोनों दिग्गजों को एक साथ काम करने के लिए मना लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सलमान और कमल ने फिल्म के लिए हामी भर दी है। पिंकविला ने अपनी रिपोर्ट में इस बात का दावा किया है। सलमान जहां बॉलीवुड के बड़े स्टार हैं, वहीं कमल को पैन इंडिया का बड़ा कलाकार माना जाता है। कमल ने 80-90 के दशक में कुछ सुपरहिट हिंदी फिल्मों में काम किया था। कमल हाल ही ‘कल्कि 2898 एडी’ फिल्म में अमिताभ बच्चन के साथ अहम भूमिका में थे।
इसके बाद उनकी एक और मूवी ‘इंडियन 2’ रिलीज हुई थी, जो ज्यादा नहीं चली। सलमान-कमल की फिल्म की शूटिंग 2025 में शुरू होगी जबकि प्री प्रोडक्शन का काम इसी साल अक्टूबर में शुरू हो जाएगा। बता दें कि एटली की फिल्म 'जवान' साल 2023 में पर्दे पर आई थी। शाहरुख खान के अभिनय से सजी एक्शन पैक्ड इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था। फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1160 करोड़ रुपए का दमदार कलेक्शन किया था। इसी के साथ इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड सबसे ज्यादा कमाई करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था।
Similar Post
-
युवराज सिंह की बायोपिक में काम करना चाहते हैं सिद्धांत चतुर्वेदी
बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी भारतीय क्रिकेट के दिग्गज क्रि ...
-
केजीएफ स्टार यश को पत्नी राधिका पंडित ने कहा, हर दिन मुझे चुनने के लिए धन्यवाद
राधिका पंडित ने अपने पति, रॉकिंग स्टार यश के लिए एक बेहद निजी और भावु ...
-
तिहाड़ जेल से अभिनेता राजपाल यादव रिहा
अभिनेता राजपाल यादव तिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैं। जेल से बाहर निकलन ...
