जम्मू कश्मीर के सांबा जिले में सुरक्षा बलों ने हथियार बरामद किए
सांबा/जम्मू, सोमवार, 02 सितम्बर 2024। सुरक्षा बलों ने सोमवार को जम्मू कश्मीर के सांबा जिले के सीमावर्ती इलाके में एक ड्रोन द्वारा गिराए गए हथियार एवं गोला-बारूद बरामद किए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि रात के समय ड्रोन से सामग्री गिराए जाने की खुफिया सूचना मिलने के बाद सुरक्षाकर्मियों ने रामगढ़ सेक्टर में तलाशी अभियान शुरू किया। उन्होंने बताया कि तलाशी के दौरान तीन पिस्तौल एवं अन्य गोला-बारूद बरामद किए गए। अधिकारी के अनुसार, सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पुलिस को सक्रिय कर दिया गया है तथा तलाशी अभियान तेज कर दिया गया है।
Similar Post
-
अंडा विवाद महुआ मोइत्रा हाईकोर्ट पहुंची, अदालत ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
कोलकाता, सोमवार, 21 सितंबर 2026। तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांस ...
-
असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने चंद्रपुर में इसरो के एडवांस्ड रडार सेंटर की आधारशिला रखी
गुवाहाटी, सोमवार, 21 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस् ...
-
आदिवासी कल्याण घोटाला कर्नाटक सीएम का बड़ा बयान, बोले- बेगुनाह को देना पड़ा इस्तीफा
बेंगलुरु, सोमवार, 21 सितंबर 2026। आदिवासी कल्याण घोटाले के सिलस ...
