अरुणाचल प्रदेश: जर्केन गामलिन ने मुख्य सूचना आयुक्त के तौर पर शपथ ली
ईटानगर, सोमवार, 02 सितम्बर 2024। सेवानिवृत्त मेजर जनरल जर्केन गामलिन ने सोमवार को अरुणाचल प्रदेश के मुख्य सूचना आयुक्त के रूप में शपथ ली। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) के टी परनायक ने यहां राजभवन के दरबार हॉल में आयोजित एक कार्यक्रम में गामलिन को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलायी। समारोह में मुख्यमंत्री पेमा खांडू और उनके मंत्रिमंडल के सहयोगी, विधानसभा अध्यक्ष तेसम पोंगते, लोकसभा सदस्य तापिर गाओ, कई विधायक और आयोग के सदस्य शामिल हुए।
गामलिन ने रिनचिन दोरजी की जगह ली है, जिनका कार्यकाल 12 अगस्त को समाप्त हो गया था। गामलिन तीन साल या 65 वर्ष की आयु पूरी होने तक इस पद पर रहेंगे। गामलिन ने अपनी सेवानिवृत्ति से पहले, गुवाहाटी में ’51 सब एरिया’ की कमान संभाली, जो देश के सबसे बड़े ‘लॉजिस्टिक्स नोड्स’ में से एक है। वह कुछ समय के लिए अरुणाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग के एक सदस्य भी रहे।
Similar Post
-
अंडा विवाद महुआ मोइत्रा हाईकोर्ट पहुंची, अदालत ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
कोलकाता, सोमवार, 21 सितंबर 2026। तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांस ...
-
असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने चंद्रपुर में इसरो के एडवांस्ड रडार सेंटर की आधारशिला रखी
गुवाहाटी, सोमवार, 21 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस् ...
-
आदिवासी कल्याण घोटाला कर्नाटक सीएम का बड़ा बयान, बोले- बेगुनाह को देना पड़ा इस्तीफा
बेंगलुरु, सोमवार, 21 सितंबर 2026। आदिवासी कल्याण घोटाले के सिलस ...
