असम में 30 करोड़ रुपये की कीमत का मादक पदार्थ जब्त, तीन तस्कर गिरफ्तार
गुवाहाटी, सोमवार, 02 सितम्बर 2024। असम के कछार जिले में मादक पदार्थ की एक बड़ी खेप में करीब 30 करोड़ रुपये की कीमत की ‘याबा’ गोलियां जब्त की गईं और तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी। करीमगंज पुलिस अधीक्षक पार्थ प्रोतिम दास के अनुसार, मादक पदार्थों की तस्करी के संबंध में सूचना मिलने के बाद पुलिस ने रविवार रात बदरपुर थाना क्षेत्र के जलापुर इलाके में अभियान चलाया। उन्होंने कहा, ‘‘एक वाहन को रोका गया और वाहन में बनी एक गुप्त जगह से ‘याबा’ की एक लाख गोलियां बरामद की गईं। इन्हें मिजोरम से लाया जा रहा था।’’
दास ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है जो कछार के कटिगोराह पुलिस थाना क्षेत्र के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि जब्त किए गए मादक पदार्थ की कीमत लगभग 30 करोड़ रुपये आंकी गई है। मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में राज्य को नशा मुक्त बनाने में असम पुलिस के प्रयासों की सराहना की। याबा उत्तेजक पदार्थों का एक संयोजन हैं, जिसमें मेथाम्फेटामाइन और कैफीन होती है। ‘क्रेजी मेडिसिन’, ‘मैडनेस ड्रग’ या ’नाजी स्पीड’ जैसे इसके कई उपनाम हैं।
Similar Post
-
अंडा विवाद महुआ मोइत्रा हाईकोर्ट पहुंची, अदालत ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
कोलकाता, सोमवार, 21 सितंबर 2026। तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांस ...
-
असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने चंद्रपुर में इसरो के एडवांस्ड रडार सेंटर की आधारशिला रखी
गुवाहाटी, सोमवार, 21 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस् ...
-
आदिवासी कल्याण घोटाला कर्नाटक सीएम का बड़ा बयान, बोले- बेगुनाह को देना पड़ा इस्तीफा
बेंगलुरु, सोमवार, 21 सितंबर 2026। आदिवासी कल्याण घोटाले के सिलस ...
