8 लोगों के साथ एक कमरे में रहते थे अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन ने बताया है कि वह कोलकाता में नौकरी करने के दौरान आठ लोगों के साथ एक कमरे में रहते थे। अमिताभ बच्चन इन दिनों सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजऩ के ज्ञान-आधारित गेम शो कौन बनेगा करोड़पति (केबीसी) सीजऩ 16 को होस्ट कर रहे हैं। केबीसी के हालिया एपिसोड में एक प्रतियोगी ने अमिताभ को बताया कि वह पुणे में आठ लोगों के साथ एक सिंगल रूम में रहता है। अमिताभ बच्चन ने बताया कि कि उन्हें यह सुनकर आश्चर्य नहीं हुआ, क्योंकि वह खुद भी कभी आठ लोगों के साथ रहा करते थे।
अमिताभ बच्चन ने कहा कि आठ लोग एक कमरे में? आठ से हमें इतना ज्यादा आश्चर्य नहीं हुआ। हम अपने कॉलेज से पढ़ाई करके नौकरी ढूंढने निकले, तो हम कोलकाता गए। वहां किसी तरह से नौकरी मिल गई 400 रुपए महीने के। वहां पर भी सर हम जहां रह रहे थे न, आठ लोग एक कमरे में थे। बहुत मजा आता था। हम लोग आठ थे और पलंग दो था। जमीन पर सोना पड़ता था। आपस में खुश रहते थे। आपस में झगड़ा होता था कि आज इधर सोएंगे, कौन पलंग पर सोएगा और बिस्तर पर रहेगा।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
