वरिष्ठ आईएएस अधिकारी धर्मेंद्र दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव नियुक्त
नई दिल्ली, शनिवार, 31 अगस्त 2024। भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के एजीएमयूटी कैडर के 1989 बैच के वरिष्ठ अधिकारी धर्मेंद्र को शनिवार को दिल्ली सरकार का नया मुख्य सचिव नियुक्त किया गया। केंद्रीय गृह मंत्रालय द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, अभी अरुणाचल प्रदेश के मुख्य सचिव के रूप में तैनात धर्मेंद्र एक सितंबर या अपनी नियुक्ति की तारीख से नया प्रभार संभालेंगे। निवर्तमान मुख्य सचिव नरेश कुमार का कार्यकाल 31 अगस्त को पूरा हो गया। केंद्र सरकार ने पहले दो बार उनका कार्यकाल बढ़ाया था।
Similar Post
-
अंडा विवाद महुआ मोइत्रा हाईकोर्ट पहुंची, अदालत ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
कोलकाता, सोमवार, 21 सितंबर 2026। तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांस ...
-
असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने चंद्रपुर में इसरो के एडवांस्ड रडार सेंटर की आधारशिला रखी
गुवाहाटी, सोमवार, 21 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस् ...
-
आदिवासी कल्याण घोटाला कर्नाटक सीएम का बड़ा बयान, बोले- बेगुनाह को देना पड़ा इस्तीफा
बेंगलुरु, सोमवार, 21 सितंबर 2026। आदिवासी कल्याण घोटाले के सिलस ...
