नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना विकास प्राधिकरण के नौ अधिकारी निलंबित
नोएडा (उप्र), शनिवार, 31 अगस्त 2024। उत्तर प्रदेश सरकार ने तबादला आदेश के बावजूद नए तैनाती स्थल पर उपस्थित नहीं होने पर नोएडा विकास प्राधिकरण, ग्रेटर नोएडा विकास प्राधिकरण और यमुना विकास प्राधिकरण के नौ अधिकारियों और कर्मचारियों को शुक्रवार रात को निलंबित कर दिया और तीन अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं। उत्तर प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक सचिव अनिल कुमार सागर ने ये आदेश जारी किए। प्राधिकरण के सूत्रों के अनुसार, तीनों प्राधिकरण के ये अधिकारी बीते कई वर्षों से नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना विकास प्राधिकरण में ही थे और कुछ अधिकारियों का कई बार तबादला किया गया लेकिन वे अपने नए तैनाती स्थल पर हाजिर नही हुए।
बताया जा रहा है कि जिन अधिकारियों को निलंबित किया गया है उनमें नोएडा विकास प्राधिकरण के विधि अधिकारी नरदेव, निजी सचिव विजेंद्र पाल सिंह कोमार, सहायक प्रबंधक यूसुफ फारूक, सहायक विधि अधिकारी सुशील भाटी, प्रबंधक सुमित ग्रोवर एवं लेखाकार प्रमोद कुमार तथा यमुना विकास प्राधिकरण के प्रबंधक अजब सिंह भाटी, ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सहायक प्रबंधक सुरेंद्र कुमार एवं प्रबंधक विजय कुमार बाजपेई शामिल हैं। इनके अलावा नोएडा प्राधिकरण के तीन अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।
Similar Post
-
हिमाचल उच्च न्यायालय ने कृषि विश्वविद्यालयों में कुलपति की नियुक्ति से जुड़े राज्य के नियम रद्द किए
शिमला, शुक्रवार, 28 अगस्त 2026। हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय ने ...
-
ठाणे : अपराध शाखा के पुलिसकर्मी बनकर आए लोगों ने वाहन से 61.5 लाख रुपये लूटे
ठाणे, शुक्रवार, 28 अगस्त 2026। महाराष्ट्र के ठाणे जिले में अपरा ...
-
पंजाब पुलिस ने हथियार, मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले मॉड्यूल का किया भंडाफोड़, छह गिरफ्तार
चंडीगढ़, शुक्रवार, 28 अगस्त 2026। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव ...
