6 दिसम्बर को प्रदर्शित होगी पुष्पा 2
अल्लू अर्जुन की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ को लेकर कहा जा रहा था कि यह फिल्म अपने तय तारीख को प्रदर्शित नहीं हो पाएगी। पहले 15 अगस्त को प्रदर्शित होने वाली इस फिल्म को 6 दिसम्बर तक के लिए बढ़ा दिया गया था। इसके बावजूद सिने गलियारों में इसके 6 दिसम्बर को प्रदर्शित होने की सम्भावना कम बताई जा रही थी। इन अफवाहों को निर्माताओं ने हाल ही में अपने आधिकारिक बयान से खत्म कर दिया है।
मेकर्स ने आज बुधवार 28 अगस्त को सोशल मीडिया पर इसका नया पोस्टर जारी कर फिल्म की रिलीज डेट अनाउंस की है। पिछले कुछ दिनों से इसके पोस्टपोन होने की अफवाहें फैल रही थीं, जिन पर अब विराम लग गया है। मेकर्स ने जो पोस्टर आउट किया है उसमें अल्लू अपने आईकॉनिक किरदार पुष्पराज के अवतार में दिख रहे हैं। मेकर्स ने इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, “???????????? डेज टू गो #Pushpa2TheRule के लिए। आइकॉनिक बॉक्स ऑफिस अनुभव के लिए तैयार हो जाइए। 6 दिसंबर 2024 को सिनेमाघरों में होगा रूल।” बता दें कि इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ के साथ भिड़ंत होगी, जो उसी दिन थिएटर्स में दस्तक देगी। उल्लेखनीय है कि साल 2021 में ‘पुष्पा द राइज’ रिलीज हुई थी। इसे शानदार रिस्पॉन्स मिला था।
इसका बजट 200-250 करोड़ रुपए था। Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक इसने भारत में 267.55 करोड़ और वर्ल्डवाइड 350.1 करोड़ रुपए का बिजनेस किया था। इसमें अल्लू और रश्मिका मंदाना की जोड़ी पहली बार पर्दे पर नजर आई। फिल्म की सफलता के बाद इसके पार्ट 2 का एलान कर दिया गया था। इसकी रिलीजिंग डेट को आगे बढ़ाया गया। अल्लू और डायरेक्टर के बीच विवाद की खबर भी सामने आई। हालांकि फिल्म की शूटिंग पूरी हो गई है। क्लाइमैक्स का जो शूट बचा हुआ था वह भी पूरा हो गया है।
Similar Post
-
जुरासिक पार्क के अभिनेता सैम नील का निधन
हॉलीवुड के वरिष्ठ अभिनेता और जुरासिक पार्क तथा दि पियानो जैसी चर्च ...
-
फिल्म 'रूपा' से कमबैक करेंगे गोविंदा
1990 के दशक में अपनी शानदार कॉमिक टाइमिंग, दमदार डांस और अभिनय के लिए प ...
-
‘नागबंधम’ ने ऋषभ साहनी को बनाया बड़ा खलनायक
ऋषभ साहनी ने सबसे पहले ‘फाइटर’ में खतरनाक विलेन अज़हर अख्तर के क ...
