कांग्रेस ने कोलकाता में निकाला विरोध मार्च
कोलकाता, गुरुवार, 29 अगस्त 2024। कांग्रेस ने कोलकाता के एक सरकारी अस्पताल में एक महिला चिकित्सक के साथ हुए कथित बलात्कार और हत्या के विरोध में बृहस्पतिवार को रैली का आयोजन किया। कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष अधीर चौधरी के नेतृत्व में निकाली गई रैली कॉलेज स्क्वायर से शुरू हुई और उत्तर कोलकाता में श्यामबाजार क्रॉसिंग की ओर बढ़ी, जो आर जी कर अस्पताल के करीब है। आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में नौ अगस्त को महिला चिकित्सक का शव मिला था। इस बीख्, एक अन्य रैली में सैकड़ों महिलाओं ने कोलकाता की सड़कों पर प्रदर्शन किया। हाथों में तख्तियां और बैनर लिए प्रदर्शनकारी महिलाओं ने अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की और शहर में महिलाओं के लिए कड़े सुरक्षा उपाय करने की अपील की।
Similar Post
-
अंडा विवाद महुआ मोइत्रा हाईकोर्ट पहुंची, अदालत ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
कोलकाता, सोमवार, 21 सितंबर 2026। तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांस ...
-
असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने चंद्रपुर में इसरो के एडवांस्ड रडार सेंटर की आधारशिला रखी
गुवाहाटी, सोमवार, 21 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस् ...
-
आदिवासी कल्याण घोटाला कर्नाटक सीएम का बड़ा बयान, बोले- बेगुनाह को देना पड़ा इस्तीफा
बेंगलुरु, सोमवार, 21 सितंबर 2026। आदिवासी कल्याण घोटाले के सिलस ...
