हैदराबाद में साढे आठ करोड़ रुपये की एम्फेटामाइन जब्त
हैदराबाद, सोमवार, 26 अगस्त 2024। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में पुलिस ने 8.5 किलोग्राम एम्फेटामाइन मादक पदार्थ जब्त कर इस सिलसिले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। बरामद मादक पदार्थ की कीमत करीब 8.50 करोड़ रुपये आंकी गयी है। पुलिस ने सोमवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि आरोपियों को रविवार को उस समय गिरफ्तार किया गया, जब मादक पदार्थ बेचने के लिये ले जाया जा रहा था। उन्होंने कहा कि समाज में नशीली दवाओं का दुरुपयोग और उसकी लत बढ़ती जा रही है, जिससे परिवार और समाज के लिए विनाशकारी परिणाम सामने आ रहे हैं। इस बीच, हैदराबाद मादक पदार्थ प्रवर्तन शाखा (एचएनईडब्ल्यू) ने लोगों से मादक द्रव्यों के सेवन से दूर रहने का अनुरोध किया और माता-पिता को सलाह दी कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर नज़र रखें, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि वे नशे के शिकार न हों।
Similar Post
-
अंडा विवाद महुआ मोइत्रा हाईकोर्ट पहुंची, अदालत ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
कोलकाता, सोमवार, 21 सितंबर 2026। तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांस ...
-
असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने चंद्रपुर में इसरो के एडवांस्ड रडार सेंटर की आधारशिला रखी
गुवाहाटी, सोमवार, 21 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस् ...
-
आदिवासी कल्याण घोटाला कर्नाटक सीएम का बड़ा बयान, बोले- बेगुनाह को देना पड़ा इस्तीफा
बेंगलुरु, सोमवार, 21 सितंबर 2026। आदिवासी कल्याण घोटाले के सिलस ...
