एमी जैक्शन ने शेयर की शादी की तस्वीर
बॉलीवुड अभिनेत्री एमी जैक्शन ने अपनी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की है। एमी जैक्सन ने हाल ही में अपने ब्वॉयफ्रेंड एड वेस्टविक से शादी की है। एमी जैक्शन ने इटली के अमाल्फी कोस्ट में बॉयफ्रेंड एड वेस्टविक से क्रिश्चियन रीति-रिवाजों से शादी की है। एमी जैक्सन और एड वेस्टविक ने इंस्टाग्राम पर एक जॉइंट पोस्ट के जरिए अपनी ड्रीमी वेडिंग की पहली ऑफीशियल तस्वीरें फैन्स के साथ शेयर कीं हैं। एमी अपनी क्रिश्चियन वेडिंग के लिए एक सफेद गाउन चुना जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
उन्होंने अपने हाथ में सफेद गुलाबों का गुलदस्ता लिया हुआ था. एड ने सफेद सूट पहना था और वे दोनों सफेद रंग के कपड़ों में बेहद खूबसूरत लग रहे थे। दोनों ने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की तस्वीरें शेयर कर लिखा है, सफर बस शुरू ही हुआ है। एमी जैक्सन और एड वेस्टविक ने इस साल जनवरी में सगाई की थी।शादी की रस्मों की शुरुआत एक यॉट पार्टी से शुरू हुई थी, जिसमें उनके करीबी दोस्त और परिवार वाले शामिल हुए थे।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
