टकराव से बचे कंगुवा, प्रदर्शन तिथि आगे सरकी, वेट्टैयान को मिलेगा एकल प्रदर्शन
पिछले कुछ दिनों से सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्म वेट्टैयन और सूर्या की कंगुवा के बीच बॉक्स ऑफिस पर टक्कर की बातें सामने आ रही थी। दोनों ही फिल्म 10 अक्तूबर को एक साथ बड़े पर्दे पर दस्तक देने वाली थीं। ऐसे में तमिल सितारों के फैंस की बीच असमंजस की स्थिति लगातार बनी हुई थी। इस टकराव को लेकर तमिल उद्योग में काफी ऊहापोह की स्थिति पैदा हो गई थी। रजनीकांत तमिल सिनेमा के बड़े सितारे हैं। हर निर्माता निर्देशक प्रयास यही करता है कि रजनीकांत की फिल्म के सामने वे अपनी फिल्म का प्रदर्शन न करें। गत वर्ष प्रदर्शित हुई जेलर के बाद से तो अब कोई भी निर्माता उनके सामने आने का प्रयास नहीं करता है।
73 साल के हो चुके रजनीकांत की जेलर ने बॉक्स ऑफिस पर गदर ला दिया था। 700 करोड़ की कमाई करके इसने एक नया इतिहास लिखा था। ऐसे में जब से यह समाचार आया कि वेट्टैयन और कंगुवा का टकराव हो जाने जा रहा है बॉक्स ऑफिस चिंतित दिखाई दिया। यह दोनों फिल्में बड़े बजट की हैं ऐसे में यदि टकराव होता तो दोनों को नुकसान होता। अब कंगुवा को लेकर एक बड़ी जानकारी सामने आई है। सोशल मीडिया पर चल रही चर्चाओं की मानें तो सूर्या की बड़े बजट की आगामी फिल्म अब रजनीकांत की वेट्टैयन से नहीं टकराएगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया। एक्स पर भी फिल्म की तारीख आगे बढ़ने की लगातार बातें कही जा रही हैं। हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हो सकी है।
इस फिल्म में सूर्या के साथ बॉबी देओल और दिशा पाटनी भी नजर आने वाले हैं। फिल्म में बॉबी नकारात्मक भूमिका में दिखेंगे। हाल ही में फिल्म का ट्रेलर सामने आया था, जिसे दर्शकों की तरफ से बेहतरीन प्रतिसाद मिला है। इस फिल्म में सूर्या डबल रोल में नजर आने वाले हैं। कंगुवा की बात करें तो फिल्म का निर्देशन सिरुथाई शिवा ने किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म को 350 करोड़ के बजट से तैयार किया गया है। यह एक पैन इंडिया फिल्म है, जिसे तमिल, तेलुगु, हिंदी, मलयालम और कन्नड़ भाषाओं में रिलीज करने की योजना है।
वहीं दूसरी ओर रजनीकांत की वेट्टैयन में उनके साथ मुख्य भूमिका में अमिताभ बच्चन भी नजर आएंगे। यह दोनों सितारे 32 साल बाद एक साथ फिर से परदे पर नजर आने वाले हैं। इससे पहले इन दोनों की जोड़ी ने अंधा कानून (रजनीकांत की हिन्दी में पहली फिल्म,), गिरफ्तार, हम सरीखी फिल्में दी हैं। इसके अतिरिक्त अमिताभ बच्चन इन दिनों दक्षिण भारतीय दर्शकों के बीच में अपनी फिल्म कल्कि 2989 को लेकर खासे चर्चाओं में हैं। वहाँ अमिताभ का अपना एक अलग प्रशंसक वर्ग बन गया है जो उन्हें अपने यहाँ की फिल्मों में देखना चाहता है। ऐसे में वेट्टैयान दर्शकों के बीच खासी चर्चित और बहुप्रतीक्षित फिल्म है।
Similar Post
-
युवराज सिंह की बायोपिक में काम करना चाहते हैं सिद्धांत चतुर्वेदी
बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी भारतीय क्रिकेट के दिग्गज क्रि ...
-
केजीएफ स्टार यश को पत्नी राधिका पंडित ने कहा, हर दिन मुझे चुनने के लिए धन्यवाद
राधिका पंडित ने अपने पति, रॉकिंग स्टार यश के लिए एक बेहद निजी और भावु ...
-
तिहाड़ जेल से अभिनेता राजपाल यादव रिहा
अभिनेता राजपाल यादव तिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैं। जेल से बाहर निकलन ...
