इन्वेस्टिगेटिव हॉरर थ्रिलर अद्भुत का ट्रेलर जारी
नवाजुद्दीन सिद्दीकी की फिल्म ‘अद्भुत’ का ट्रेलर रिलीज हो गया है। साबिर खान के निर्देशन में बनी यह फिल्म एक इन्वेस्टिगेटिव हॉरर थ्रिलर है। इसमें नवाज एक जासूस की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म में डायना पेंटी, श्रेया धनवंतरी और रोहन मेहरा भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म न तो सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है और न ही OTT प्लेटफॉर्म पर। यह सीधे टीवी पर प्रसारित होगी। फिल्म सोनी मैक्स चैनल पर 15 सितंबर को रात 8 बजे रिलीज होगी।
ट्रेलर की शुरुआत ‘रोहन’ और ‘श्रेया’ के किरदारों से होती है, जो जंगल के बीच सुनसान जगह पर आलीशान घर में छुट्टियां मना रहे होते हैं। वहां ‘श्रेया’ के साथ अजीबोगरीब घटनाएं होने लगती हैं। तब जांच के लिए पुलिस की जगह डिटेक्टिव नवाज को बुलाया जाता है। इस दौरान डायना की एंट्री होती है और सारा सस्पेंस उन्हीं के इर्द-गिर्द घूमता है। जांच में कुछ पत्ते खुलते हैं और पुराने राज सामने आते हैं। बता दें नवाजुद्दीन इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धूम मचाते नजर आ रहे हैं। कुछ दिनों पहले ही उनकी फिल्म 'रौतू का राज' जी5 पर रिलीज हुई थी, जिसे लोगों ने खूब पसंद किया था। नवाज को काफी प्रतिभाशाली अभिनेता माना जाता है। वे अब तक कई दमदार भूमिकाएं निभा चुके हैं। खास बात ये है कि उन्हें बॉलीवुड के तीन सुपरस्टार खान तिकड़ी सलमान, शाहरुख और आमिर खान के साथ भी काम करने का मौका मिल चुका है।
Similar Post
-
रानी मुखर्जी को राज कपूर विशेष योगदान पुरस्कार
बॉलीवुड अभिनेत्री रानी मुखर्जी को भारतीय सिनेमा में उल्लेखनीय योग ...
-
यामी गौतम की फिल्म 'नई नवेली' का टीजर लॉन्च
अभिनेत्री यामी गौतम की हॉरर-कॉमेडी फिल्म 'नई नवेली' के मेकर्स ने ...
-
तापसी पन्नू स्टारर ‘गांधारी’ बनी नेटफ्लिक्स पर दूसरी सबसे बड़ी इंडियन ओरिजिनल फिल्म ओपनिंग
तापसी पन्नू की लीडिंग गांधारी ने नेटफ्लिक्स पर एक बड़ी उपलब्धि हास ...
