आईएचएचए की दो दिवसीय वार्षिक बैठक तमिलनाडु के तंजौर में
जयपुर, रविवार, 25 अगस्त 2024। भारतीय हेरिटेज होटल एसोसिएशन (आईएचएचए) की 23वीं वार्षिक बैठक और वार्षिक सम्मेलन 19 और 20 सितंबर को तमिलनाडु के तंजौर में आयोजित किया जाएगा। इस साल वार्षिक बैठक और सम्मेलन का विषय ‘भारतीय विरासत को पुनर्जीवित करना’ होगा। आईएचएचए के एक अधिकारी ने एक बयान में कहा कि यह पहली बार है कि आईएचएचए वार्षिक बैठक और सम्मेलन राजस्थान के अलावा किसी अन्य राज्य में आयोजित होने जा रहा है। बयान के अनुसार दो दिवसीय कार्यक्रम का उद्घाटन केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और तमिलनाडु सरकार के पर्यटन मंत्री के. रामचंद्रन करेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईएचएचए के अध्यक्ष गज सिंह करेंगे। पूरे भारत में कुल 206 हेरिटेज होटल हैं और राजस्थान में करीब 140 हेरिटेज होटल हैं।
Similar Post
-
अंडा विवाद महुआ मोइत्रा हाईकोर्ट पहुंची, अदालत ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार
कोलकाता, सोमवार, 21 सितंबर 2026। तृणमूल कांग्रेस की लोकसभा सांस ...
-
असम के मुख्यमंत्री हिमंता ने चंद्रपुर में इसरो के एडवांस्ड रडार सेंटर की आधारशिला रखी
गुवाहाटी, सोमवार, 21 सितंबर 2026। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस् ...
-
आदिवासी कल्याण घोटाला कर्नाटक सीएम का बड़ा बयान, बोले- बेगुनाह को देना पड़ा इस्तीफा
बेंगलुरु, सोमवार, 21 सितंबर 2026। आदिवासी कल्याण घोटाले के सिलस ...
