कजरी तीज के दिन क्या करें और क्या न करें? यहाँ जानिए
सनातन धर्म में त्योहारों और व्रतों का विशेष महत्व होता है। हर महीने कई व्रत आते हैं, जिनमें से कुछ सालभर में केवल एक बार ही मनाए जाते हैं। इन्हीं में से एक प्रमुख व्रत है कजरी तीज। सामान्यतः तीज के तीन रूप होते हैं, जिनमें भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। कजरी तीज इन तीजों में से विशेष महत्व की है। यह व्रत सावन माह के बाद भाद्रपद माह की कृष्ण पक्ष की तृतिया तिथि को मनाया जाता है। इस दिन किन बातों का ध्यान रखना चाहिए, आइए जानते हैं:
कजरी तीज की तिथि:
- इस वर्ष कजरी तीज 22 अगस्त, गुरुवार को मनाई जा रही है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत करती हैं और शिव-शक्ति की पूजा विधिपूर्वक करती हैं। मान्यता है कि इस व्रत के पालन से घर में सुख-शांति बनी रहती है और संतान सुख की प्राप्ति होती है।
कजरी तीज के दिन क्या करें:
- इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें।
- महिलाएं व्रत रखें और भगवान शिव तथा माता पार्वती की पूजा विधिपूर्वक करें।
- मनवांछित फल की प्राप्ति के लिए रुद्राक्ष की माला धारण करें।
- पूजा के बाद बुजुर्गों का आशीर्वाद लें।
- घर में सुख-शांति और समृद्धि के लिए कन्याओं को भोजन कराएं।
कजरी तीज के दिन क्या न करें:
- सफेद रंग के कपड़े पहनने से बचें।
- पति से झगड़ा या कलह-क्लेश न करें।
- पूजा के दौरान चुगली, निंदा और बुराई से दूर रहें।
- व्रत के दौरान झाड़ू लगाने से बचें।
- इस दिन सोने के बजाय भजन-कीर्तन करें।
Similar Post
-
संकष्टी चतुर्थी : विघ्न विनाशन को प्रसन्न करने का अद्भुत दिन, ऐसे करें पूजन
सनातन धर्म में माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि पर सकट चौथ या सं ...
-
शनि दोष से मुक्ति के लिए ऐसे करें शनिवार व्रत और पूजन
पौष माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि शनिवार को पड़ रही है। इस दिन स ...
-
शुक्रवार व्रत से दूर होंगे दोष, जानें शुरू करने का शुभ समय
पौष माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि शुक्रवार को है। इस दिन सूर्य ...
